न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोजतवासियों की तरफ से शगुन के रूप में भेजी जाएगी कटरीना के लिए मेहंदी, नहीं लेंगे इसके रूपये

यह मेहंदी कई सेलब्रिटी और शाही शादियों में जा चुकी हैं। लेकिन इस बार कटरीना-विक्की की शादी के लिए मेंहदी व्यापारी उनकी शादी में शगुन के रूप में उसे भेजेंगे। इसके लिए एक भी रुपया चार्ज नहीं किया जाएगा। यह सोजत के लोगों की तरफ से शगुन होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 9:34:54

सोजतवासियों की तरफ से शगुन के रूप में भेजी जाएगी कटरीना के लिए मेहंदी, नहीं लेंगे इसके रूपये

राजस्थान के सवाई माधोपुर की होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में सिने स्टार कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी शाही अंदाज में होने जा रही हैं जिसकी तैयारियां बड़े जोर-शोर से चाल रही हैं। 7, 8 व 9 दिसंबर तक उनका शादी समारोह यहां चलेगा। इस शादी में मेहंदी सोजत से आनी हैं और इसके लिए व्यवसायी नितेश अग्रवाल की कंपनी नेचुरल हर्बल को 20 किलो मेंहदी पाउडर व 400 मेंहदी कोण का ऑर्डर मिला था। एक दिसंबर से तक ऑर्डर की मेंहदी इवेंट कम्पनी को जयपुर भेजनी है। इससे पहले भी यह मेहंदी कई सेलब्रिटी और शाही शादियों में जा चुकी हैं। लेकिन इस बार कटरीना-विक्की की शादी के लिए मेंहदी व्यापारी उनकी शादी में शगुन के रूप में उसे भेजेंगे। इसके लिए एक भी रुपया चार्ज नहीं किया जाएगा। यह सोजत के लोगों की तरफ से शगुन होगा।

मेंहदी व्यवसायी ने बताया कि इसके लिए इसलिए चाहे 50 हजार लगे या 1 लाख रुपए वे इसके रुपए नहीं लेंगे। बस इवेंट कम्पनी वालों को इतना जरुर कहा है कि वे कटरीना को इतना जरूर बताए कि उनकी शादी के लिए सोजतवासियों ने विशेष रूप से मेंहदी तैयार कर उनके लिए शगुन के रूप में शुभकामनाओं सहित मेंहदी गिफ्ट में भेजी हैं।

नेचुरल हर्बल के नितेश अग्रवाल ने बताया कि कटरीना की शादी में जाने वाली मेंहदी का सैंपल जब पास हुआ तो यह बात उन्होंने अपनी पत्नी व परिवार के अन्य लोगों से भी शेयर की। पत्नी कल्पना अग्रवाल ने कहां कि क्यों न हम कटरीना की शादी में भेजी जाने वाली मेंहदी अपनी तरफ से उन्हें शादी के गिफ्ट के रूप में भेजे। जिससे उनके दिल में सोजत की मेंहदी व सोजतवासियों के लिए गुड फिलिंग आए और हमारे सोजत की ब्रांड वेल्यू बढ़े। उनकी यह बात मन में उतर गई। तुरंत इवेंट कम्पनी वाले को कॉल कर कहां कि ऑर्डर आपको जितना भी चाहिए बता दे। हमारी तरफ से भेजी जाने वाली मेंहदी का एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। बस कटरीना को बोल देना कि सोजत से शगुन के रूप में आपके लिए मेहंदी आई हैं।

इस तरह तैयार हो रही हैं कटरीना के लिए खास मेंहदी

मेंहदी व्यवसायी नितेश अग्रवाल ने बताया कि कटरीना के हाथों को नुकसान न पहुंचे इसलिए बिना कीटनाशक दवा के छिड़काव वाली ऑर्गेनिक मेंहदी से उनके लिए मेंहदी कोण व पाउडर तैयार करने की तैयारी चल रही हैं। मेंहदी पाउडर को तैयार करने के दौरान अमुमन एक बार मशीन से छाना जाता हैं लेकिन कैटरीना के लिए मेंहदी पाउडर को पीसने के बाद तीन बार छाना (ट्रीपल फिल्टर) किया जाएगा। इससे उपके हाथों में मेंहदी लगाने के दौरान कोई दाना न आए। इसके साथ ही उनके हाथों को नुकसान न पहुंचे इसलिए कोण तैयार करने में किसी तरह का केमिकल यूज नहीं किया जाएगा। उनकी जगह लोंग, नीलगिरी व टी-3 नेचुरल ऑयल कोण बनाने के दौरान यूज किया जाएगा। मेंहदी को भी मशीन की जगह हाथों से छाना जा रहा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल