Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कोरोना की कम होती जांच पर स्वास्थ्य मंत्री ने ली अफसरों की क्लास, कहा हर दिन हो 1 लाख जांचें

बीते दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने पहली ही मैराथन बैठक में अफसरों की क्लास लगा दी और हर दिन 1 लाख कोरोना जांच नहीं होने पर कारवाई की बात कह डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 9:25:08

जयपुर : कोरोना की कम होती जांच पर स्वास्थ्य मंत्री ने ली अफसरों की क्लास, कहा हर दिन हो 1 लाख जांचें

त्यौहार के सीजन के बाद से ही एक बार फिर कोरोना का प्रसार होने लगा हैं। हांलाकि इस समय कोरोना के मामले नियंत्रण में सामने आ रहे हैं लेकिन कोरोना की जांच भी सिमित ही हैं। इसको लेकर बीते दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने पहली ही मैराथन बैठक में अफसरों की क्लास लगा दी और हर दिन 1 लाख कोरोना जांच नहीं होने पर कारवाई की बात कह डाली। राजस्थान में अभी कोविड की केवल 28 हजार ही जांचें हो रही है, इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए खरी खरी कह दी कि मुझे रोज एक लाख जांचें चहिए। कम जांचें करेंगे तो रोगी कहां कहां है, इसका सही पता कैसे चलेगा? भरतपुर सीएमएचओ को तो फटकार लगाते हुए कहा कि 10 लाख की आबादी है और केवल 57 जांचें की जा रही है। यह नहीं चलेगा। ऐसे अफसर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उन्होंने प्रदेश में प्रतिदिन 10 लाख कोरोना वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखने के भी निर्देश दिए। छोटा सा जिला प्रतापगढ़ शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर सकता है तो बाकी जिले पीछे क्यों हैं? हमें शत प्रतिशत का लक्ष्य हर हाल में 15 दिसंबर तक हासिल करना है। परसादी लाल ने ठेठ देसी अंदाज में जिलों के हैल्थ अफसरों से कहा- आप लोग क्या कर रहे हो यह अलग बात है, मुझे तो परिणाम चाहिए। घर-घर सर्वे और कोविड की हालात के धरातल से पता लगाने को कहा। चिकित्सा सचिव को सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट बताने को भी कहा। मीणा ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग 4 घंटे मैराथन बैठक की। चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया, एमडी एनएचएम अरुणा राजोरिया व आरएमएससीएल प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल ने चिकित्सा मंत्री को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएचओ, पीएमओ, बीसीएमएचओ, संयुक्त निदेशक एवं संबंधित अधिकारी जुडे रहे। चिकित्सा मंत्री ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्थलों जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजार, मंडियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड और पर्यटक स्थलों और स्कूलों में रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका