Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, ससुराल वालों ने बताया आत्महत्या तो मायके वालों ने कही हत्या

विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली हैं जिसे ससुराल वालों ने आत्महत्या तो मायके वालों ने हत्या बताया हैं। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 12:31:48

जयपुर : फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, ससुराल वालों ने बताया आत्महत्या तो मायके वालों ने कही हत्या

जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जिसमें एक विवाहिता की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली हैं जिसे ससुराल वालों ने आत्महत्या तो मायके वालों ने हत्या बताया हैं। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया हैं कि मीनू की ससुराल पक्ष ने हत्या कर दी है। उन्होने महिला थाना नॉर्थ में बेटी की हत्या व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे कमरे में गए तो उसका शव लटकता हुआ मिला।
कालूराम मीणा (46) पुत्र मेवाराम मीणा निवासी चंदवाजी जयपुर ने बताया कि उसकी बेटी मीनू की शादी गिर्राज मीणा पुत्र कैलाशचंद के साथ हुई थी। गोना करने के बाद से ही पति, ससुर-सास उसकी बेटी पर मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाने लगे थे। घर में खाने-पीने के लिए भी ताने देने लगे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करने लग गए थे। उसे कई बार मारने का प्रयास किया गया। उसकी बेटी ने उन्हें कई बार मारपीट व बाइक लाने की बात कहीं थी। वे बेटी को समझा कर कुछ दिनों में सब ठीक होने का हवाला देते थे। उन्होंने बताया कि 28 सितम्बर को गिर्राज ने फोन कर कहा कि मीनू मरी हुई मिली है। ये सुनकर वह घबरा गया। पूछने पर उसने बोला कि मीनू ने फांसी लगा ली है। बेटी की बात सुनकर घर पर पहुंचे तो पुलिस व परिजनों के पहुंचने से पहले ही मीनू का फंदा खोल कर नीचे उतार लिया था। जिस साड़ी से फंदा लगाया था, वह भी नहीं मिली थी। विवाहिता के पिता ने पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व हत्या किए जाने मामला दर्ज कराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका