न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : ओवरटेकिंग के दौरान हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, कार पर गिरा लोड कंटेनर, 4 की दर्दनाक मौत

शुक्रवार सुबह राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक वीभत्स नजारा देखने को मिला। इस हादसे में एक चलती कार पर ट्रक पर लोड दो कंटेनर में से एक गिर गया और कार में मौजूद चार लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 5:59:17

जोधपुर : ओवरटेकिंग के दौरान हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, कार पर गिरा लोड कंटेनर, 4 की दर्दनाक मौत

शुक्रवार सुबह राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक वीभत्स नजारा देखने को मिला। इस हादसे में एक चलती कार पर ट्रक पर लोड दो कंटेनर में से एक गिर गया और कार में मौजूद चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच JCB की मदद से कंटेनर को हटवाया। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे बालराई के पास हुआ। कार में सवार मनोज शर्मा निवासी जालौर, अश्विनी कुमार दवे, उनकी पत्नी रश्मि देवी और बुद्धाराम प्रजापत की मौत हो चुकी थी। सभी जोधपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने चारों शवों को गुंदोज की मर्चूरी में रखवाया है। सूचना मिलते ही परिजन व रिश्तेदार शव लेने के लिए गुंदोज रवाना हो गए। घर पर फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है।

news,latest news,news in hindi,local news,rajasthan,jodhpur

जोधपुर से 4 लोग सुबह एक कार में सवार होकर सिरोही की तरफ जा रहे थे। इनमें एक महिला और तीन पुरुष थे। उसी दिशा में एक ओपन ट्रक चल रहा था, जिसमें दो भारी भरकम कंटेनर लदे हुए थे। ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक की कोशिश की। तभी सामने से दूसरा वाहन आता देख ट्रक चालक हड़बड़ा गया और उसने ट्रक को तेजी से घुमाया। इससे ट्रक पर लोड दोनों कंटेनर पलट गए। एक कंटेनर कार पर जा गिरा। भारी-भरकम कंटेनर के नीचे कार बुरी तरह दबकर चकनाचूर गई।

अश्विनी दवे जोधपुर की वैदिक कन्या स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। इनके दो बेटे हैं। अश्विनी व मनोज आपस में साढू लगते थे। इनकी बुआ सास का निधन हो गया था। पति-पत्नी व साढू कार चालक के साथ अहमदाबाद शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले अश्विनी के साढू मनोज शर्मा की पत्नी को सांडेराव से साथ में लेना था, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। मनोज शर्मा अजमेर में ट्रेजरी ऑफिस में काम करते थे। अभी वे अजमेर मेडिकल कॉलेज के वित्तीय सलाहकार के पद पर काम कर रहे थे। हादसे में मारे गए अश्विनी दवे के पिता मुरलीधर दवे रिटायर्ड तहसीलदार हैं। वह जोधपुर के महामंदिर इलाके के शक्ति नगर में रहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू, अमित शाह बोले- युवाओं को मोदी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए
PM मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू, अमित शाह बोले- युवाओं को मोदी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत