न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात माओवादी नेता बसवा राजू , सिर पर था 1.5 करोड़ का इनाम

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी नेता बसवा राजू को मुठभेड़ में मार गिराया, जिस पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था। ऑपरेशन में अब तक 30 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 3:09:45

मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात माओवादी नेता बसवा राजू , सिर पर था 1.5 करोड़ का इनाम

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच बीते 72 घंटों से भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक इस अभियान में पुलिस ने 30 माओवादियों को मार गिराया है। इस बीच एक बड़ी सफलता के तौर पर सुरक्षाबलों ने एक कुख्यात माओवादी नेता को ढेर कर दिया है, जिसके सिर पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। यह माओवादी नेता बसवराजू था, जो 1970 के दशक से देश में चल रहे माओवादी आंदोलन को सक्रिय बनाए हुए था।

नक्सलियों के शीर्ष कमांडर और डेढ़ करोड़ के इनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बसवा राजू उर्फ गगन्ना को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया। साथ ही, सुरक्षाबलों ने इस अभियान में करीब 30 अन्य नक्सलियों को भी मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार, यह एंटी नक्सल ऑपरेशन अभी भी जारी है। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलियों की अघोषित राजधानी माना जाता है।

इसी अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के माध्यम से नक्सलवाद को एक गहरी चोट पहुंचाई है। नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व को ढेर करना सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मारे गए 30 नक्सलियों में से कई केंद्रीय समिति (CC) के सदस्य भी बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस बल का एक सहयोगी शहीद हो गया है।

जिस प्रकार अमेरिका ने अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में रात के समय एक विशेष ऑपरेशन में मार गिराया था, और श्रीलंका में दशकों तक सरकार के खिलाफ लड़ने वाले एलटीटीई (लिट्टे) संगठन के प्रमुख प्रभाकरण को वहां की सेना ने विशेष अभियान में मारा था, ठीक उसी तरह भारत में माओवादियों के सरगना बसवराजू को सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में मार गिराया। बसवराजू के ही नेतृत्व में देशभर में माओवादी संगठन का संचालन किया जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता