न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : टैंकर ने मारी बाइक को टक्कर, पिता की मौत जबकि बेटा अस्पताल में भर्ती

टैंकर ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि मौके पर ही पिता की मौत हो गई जबकि बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग निकला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 1:51:16

छत्तीसगढ़ : टैंकर ने मारी बाइक को टक्कर, पिता की मौत जबकि बेटा अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें टैंकर ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि मौके पर ही पिता की मौत हो गई जबकि बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। वीभत्स हादसा देख आसपास के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ ही तहसीलदार भी पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया गया। शव की इतनी बुरी हालत थी कि उसे काफी मुश्किल से उठाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक, हसौद क्षेत्र के अम्लीडीह निवासी नंदलाल सतनामी (45) अपने बेटे रामनाथ (20) के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए सोमवार देर शाम निकले थे। बाजार से लौटने के दौरान रात करीब 8 बजे गांव के पास ही फैक्ट्री से फ्लाई ऐश लेकर जा रहे एक टैंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान नंदलाल टैंकर में फंस गया। ड्राइवर ने टैंकर रोकने की जगह उसकी स्पीड बढ़ा दी। इससे नंदलाल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो कर सड़क पर बिखर गए। इसके बाद टैंकर का ड्राइवर भाग निकला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन