न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : 6 साल से अफेयर के बाद की लव मैरिज, शादी के 5 दिन बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

बाड़मेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक शख्स ने अपनी लव मैरिज के 5 दिन बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 7:01:18

बाड़मेर : 6 साल से अफेयर के बाद की लव मैरिज, शादी के 5 दिन बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

बाड़मेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक शख्स ने अपनी लव मैरिज के 5 दिन बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान MR (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) महेश कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। महेश बालोतरा में ही रहता था। 6 साल से महेश और उसकी पत्नी राधा के बीच अफेयर चल रहा था। 2 फरवरी को ही दोनों की लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों के परिवार राजी हो गए थे। लेकिन 5 फरवरी को पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया और पीहर चली गई। इसके बाद उसकी साली और साढ़ू ने रेप के केस में फंसाने की धमकी देने लगे। महेश डिप्रेशन में चला गया था। इससे परेशान होकर सोमवार रात महेश ने आत्महत्या का कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, समदड़ी निवासी महेश कुमार (24) पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल ने बालोतरा की रहने वाली राधा गुप्ता (24) से 2 फरवरी को आर्य समाज में लव मैरिज कर ली थी। राधा के घरवालों को 4 फरवरी को इस बात की भनक लगी। दोनों परिवार वालों ने सहमति दे दी। जल्दी सामाजिक स्तर पर शादी करने की बात कही गई थी। महेश के परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार, महेश की साली प्रिया बंसल व साढू चिराग बंसल ने राधा का ब्रेन वॉश कर डराया धमकाया। इसके बाद राधा ने महेश को मना कर दिया। साढू व साली ने महेश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी थी।

सोमवार को महेश अपने परिवार के साथ बाड़मेर में ताऊ के घर पर आया हुआ था। उसी दिन ताऊ के घर से निकलकर अपने परिवार के साथ ट्रेन से बालोतरा जा रहा था। नागाणा थाना क्षेत्र के कवास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। परिवार वालों से टॉयलेट जाने की बात कहकर महेश वहां से चला गया। ट्रेन से बाहर निकला और बाड़मेर से जोधपुर जा रही ट्रेन के आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाने के नारायण राम के मुताबिक, परिजनों ने चिराग बंसल व प्रिया बंसल के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट