न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकला चलो रे की नीति पर चली ममता बनर्जी, अपने दम पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी सूबे में अकेले चुनाव लड़ेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 3:15:58

एकला चलो रे की नीति पर चली ममता बनर्जी, अपने दम पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 2024

कोलकता। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी सूबे में अकेले चुनाव लड़ेगी। यह बड़ा ऐलान करते हुए बुधवार (24 जनवरी, 2024) को उन्होंने कांग्रेस और लेफ्ट पर भड़ास निकाली। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके सभी प्रस्तावों को ठुकराया गया इसलिए उन्होंने अकेले लड़ने का निर्णय लिया है।

दीदी के मुताबिक, टीएमसी बंगाल में किसी से तालमेल नहीं करेगी। उनके दल को बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही कांग्रेस ने इस बारे में उन लोगों से कोई चर्चा की। सीएम ममता की ओर से जो भी प्रस्ताव दिए गए थे उन्हें ठुकरा दिया गया। टीएमसी सुप्रीमो ने बताया कि कांग्रेस का पश्चिम बंगाल से कोई लेना-देना नहीं है। पहले दिन ही उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया गया था।

बर्दवान में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में भाग लेने से पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में न्याय यात्रा के कार्यक्रम के बारे में उन्हें सूचित नहीं करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने कहा, “गठबंधन के लिए, मुझे पश्चिम बंगाल में न्याय यात्रा के कार्यक्रम के बारे में सूचित किया जा सकता था। लेकिन मुझे कुछ भी नहीं बताया गया।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 300 सीटों पर चुनाव लड़ने और बाकी सीटें अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के लिए छोड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने कहा, ''अब हम क्षेत्रीय दल लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही आगे का फैसला लेंगे। क्षेत्रीय दल एकजुट रहेंगे।''

पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के हालिया संकेत मुख्यमंत्री ने 19 जनवरी को पार्टी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में तृणमूल कांग्रेस की एक संगठनात्मक बैठक में दिए थे, जब उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी सभी 42 लोकसभा सीटों से उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पांच बार के लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने हमले जारी रखे हैं। चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती भी दे डाली।

सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य और पश्चिम बंगाल में पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम को पश्चिम बंगाल से गुजरने वाली न्याय यात्रा रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "...ममता बनर्जी का पूरा बयान है कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं... ये एक लंबा सफर है। रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं, कभी-कभी हरी बत्ती आ जाती है... तृणमूल कांग्रेस INDIA गठबंधन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्तंभ है। हम ममता बनर्जी के बिना INDIA गठबंधन की कल्पना नहीं कर सकते हैं... कुछ न कुछ रास्ता निकाला जाएगा।

BJP को अपने दम पर ही TMC दे देगी मात

ममता बनर्जी के मुताबिक, "कांग्रेस के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं। हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे। मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया।"

जेडीयू ने कहा, हम पूरे घटनाक्रम से चिंतित

वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ममता के ऐलान पर कहा, हम पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंतित भी हैं और कष्ट में भी हैं। नीतीश जी से मैराथन प्रयासों के बाद इंडिया गठबंधन अस्तित्व में आया था। ममता जी, केजरीवाल जी और अखिलेश जी की आशंका यही थी कि कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने में दिक्कत है। इसलिए गैर कांग्रेसी और गैर बीजेपी वाला गठबंधन बनना चाहिए। नीतीश कुमार जी के प्रयास के बाद यह लोग पटना में आने के लिए तैयार हुए। हमें अफसोस है कि बड़ा दल होने के नाते कांग्रेस को सह्रदयता दिखानी चाहिए थी उसका अभाव है।

बंगाल में कब और कहां से एंटर कर रही Congress की NYAY Yatra

नॉर्थ ईस्ट के सूबे मणिपुर से शुरु हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में 5 दिनों में 7 जिले कवर करते हुए कुल 523 किलोमीटर का दायरा तय करेगी। गुरुवार (25 जनवरी, 2024) को यह बंगाल में कूचबिहार से प्रवेश करेगी। हालांकि, इस बारे में पार्टी के एक सीनियर नेता ने मीडिया को बताया था कि यात्रा सूबे की राजधानी कोलकाता नहीं जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत