न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मी स्टाइल में ममता बनर्जी ने दी भाजपा को चुनौती, तुम 4 को जेल भेजोगे मैं तुम्हारे 8 आदमियों को जेल भेजूंगी

ममता बनर्जी ने भाजपा को खुली चेतावनी देते हुए कहा, उन्होंने हमारे चार विधायकों को जेल भेज दिया, यह सोचकर कि वे इस तरह से हमारी संख्या कम कर देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 7:23:21

फिल्मी स्टाइल में ममता बनर्जी ने दी भाजपा को चुनौती, तुम 4 को जेल भेजोगे मैं तुम्हारे 8 आदमियों को जेल भेजूंगी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को फिल्मी स्टाइल में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्रीय एजेंसियाँ उनकी पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार करती हैं, तो इसके बदले राज्य की पुलिस आठ भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा को खुली चेतावनी देते हुए कहा, "उन्होंने हमारे चार विधायकों को जेल भेज दिया, यह सोचकर कि वे इस तरह से हमारी संख्या कम कर देंगे। अगर वे मेरे चार लोगों को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेजेंगे और उन्हें बदनाम करेंगे, तो मैं उनके आठ नेताओं को हत्या और अन्य मामलों में जेल भेजूंगी।"

ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित करने के दौरान यह बयान दिया। बैठक में टीएमसी सांसदों, विधायकों और ब्लॉक और ग्राम स्तर तक के सैकड़ों नेताओं ने भाग लिया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने बैठक को वर्चुअली सभा को संबोधित किया।

केंद्र ने सभी को बंदूक की नोक पर रखा है: ममता बनर्जी

अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने सभी को बंदूक की नोक पर रखा है। उन्होंने कहा, “आज आप हंस रहे हैं क्योंकि हमारी पार्टी के नेता अनुब्रत मंडल, पार्थ चटर्जी, माणिक भट्टाचार्य, ज्योति प्रिया मल्लिक और कुछ अन्य नेता जेल में हैं। यह परंपरा जारी रहेगी, भविष्य में जब आप कुर्सी पर नहीं रहेंगे तो कहां होंगे? एक कोठरी में?” उल्लेखनीय है कि विभिन्न कथित घोटालों में प्रवर्तन निदेशालय और केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कम से कम पांच हाई-प्रोफाइल टीएमसी नेता अब न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें से चार विधायक भी शामिल हैं, जिनमें से दो राज्य के मंत्री रह चुके हैं।

ममता ने दिखाए तीखे तेवर

तीखे तेवर दिखाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, "आप (भाजपा) सोचते हैं कि आप कुछ भी करेंगे क्योंकि आप केंद्र में सत्ता में हैं। आप टीएमसी, अरविंद केजरीवाल, अशोक गहलोत के बेटे और अन्य नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। आने वाले दिनों में वही अधिकारी आपके पीछे पड़ जाएंगे और कोई भी आपको सुरक्षा नहीं देगा।''

ममता ने आगे कहा, "आप विदेश गए और कई विमान खरीदे। एक दिन तो सवाल उठेंगे ही। एक दिन आपने बोफोर्स को लेकर राजीव गांधी पर सवाल उठाए थे। मैंने वह चुनाव लड़ा था। बोफोर्स को लेकर मजाक उड़ाया गया था, चोर के नारे लगे। अब आपका सौदा क्या था? धन कहां चला गया?"

भाजपा ने किया पलटवार

ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ने विपक्ष को धमकाना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने मीडिया से कहा, "वह जानती हैं कि वह अपनी जमीन खो रही हैं। आने वाले दिनों में उनकी पार्टी के और भी नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाएंगे। गिरफ्तारियों से न तो भाजपा और न ही केंद्र का कोई लेना-देना है। ये सभी अदालत द्वारा आदेशित जांच हैं। उनकी पुलिस ने भी भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले खंगालने की कोशिश की लेकिन असफल रही।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल