न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'लातों के भूत...' पर भड़कीं ममता, CM योगी को बताया 'सबसे बड़ा भोगी'

योगी के बयान पर ममता बोलीं- सबसे बड़े भोगी हैं, BJP ने किया पलटवार, कहा- ममता दंगाइयों को पालती हैं, यूपी मॉडल से सीखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 4:50:43

'लातों के भूत...' पर भड़कीं ममता, CM योगी को बताया 'सबसे बड़ा भोगी'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला किया था। इसके बाद, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (16 अप्रैल, 2025) को अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि योगी आदित्यनाथ सबसे बड़े 'भोगी' हैं। ममता ने इमामों की सभा में कहा, "योगी बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। वह सबसे बड़े भोगी हैं। महाकुंभ में कई लोग मारे गए, उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ों में कई लोग मारे गए, और वह लोगों को रैलियां निकालने नहीं देते। बंगाल में तो लोगों को पूरी आज़ादी है।"

ममता बनर्जी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार किया और कहा कि ममता को यूपी के योगी मॉडल से कुछ सीखना चाहिए।

‘दंगा करने वालों को पालती-पोसती हैं ममता बनर्जी’

बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "योगी जी ने जो बयान दिया था, वह दंगाइयों के बारे में था। ममता बनर्जी को यह बात इसलिए नागवार गुज़री क्योंकि वह दंगा करने वालों को पालती-पोसती हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बनाया है। उनकी टिप्पणी पूरी तरह से निराधार है और ममता जी को यूपी के मॉडल से बहुत कुछ सीखना चाहिए।"

‘योगी आदित्यनाथ को बंगाल में आकर संबोधित करना चाहिए’

बंगाल विधानसभा के नेता विपक्ष, सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "योगी आदित्यनाथ को बंगाल आकर यहां की स्थिति के बारे में लोगों को संबोधित करना चाहिए। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने बंगाल में अराजकता के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही, मैं एनएचआरसी और एनसीडब्ल्यू को भी राज्य में आने के लिए धन्यवाद करता हूं।"

योगी आदित्यनाथ का बयान क्या था?

इससे पहले, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "दंगाइयों के लिए डंडा ही एकमात्र इलाज है। आप देख सकते हैं कि बंगाल जल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को शांति दूत बता रही हैं। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर उन्होंने दंगाइयों को पूरी आज़ादी दे रखी है। सरकार चुप है, और इस तरह की अराजकता को नियंत्रण में लाना चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत