न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जय शाह के ICC अध्यक्ष बनने पर ममता बनर्जी ने अमित शाह पर कसा तंज

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, केंद्रीय गृह मंत्री जी को बधाई! आपका बेटा राजनेता नहीं बना है, बल्कि आईसीसी का चेयरमैन बन गया है जो कि अधिकांश राजनेताओं के पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 6:30:09

जय शाह के ICC अध्यक्ष बनने पर ममता बनर्जी ने अमित शाह पर कसा तंज

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने जय शाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का चेयरमैन बनने पर इशारों ही इशारों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, ''केंद्रीय गृह मंत्री जी को बधाई! आपका बेटा राजनेता नहीं बना है, बल्कि आईसीसी का चेयरमैन बन गया है जो कि अधिकांश राजनेताओं के पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''आपका बेटा सचमुच बहुत शक्तिशाली बन गया है और मैं उसकी इस सर्वोच्च उपलब्धि के लिए आपको बधाई देती हूं।''

हाल ही में जय शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है। वह दिसंबर 2024 में ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। जय शाह अक्टूबर 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव और जनवरी 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन हैं। वह 1 दिसंबर, 2024 को आईसीसी के चेयरमैन का पद संभालेंगे। शाह अकेले उम्मीदवार थे, क्योंकि मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया।

शाह ने एक बयान में कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरपर्सन के रूप में नामित होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं आईसीसी की टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ मिलकर क्रिकेट को और अधिक वैश्विक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां विभिन्न प्रारूपों का संतुलन बनाना, नई तकनीकों को अपनाना और हमारे प्रमुख इवेंट्स को नए वैश्विक बाजारों में ले जाना जरूरी है। हमारा लक्ष्य है कि क्रिकेट को पहले से ज्यादा समावेशी और लोकप्रिय बनाया जाए।"

जय शाह ने कहा, "हम जहां महत्वपूर्ण सबक ले रहे हैं, वहीं हमें नई सोच और नवाचार को भी अपनाना होगा ताकि दुनिया भर में क्रिकेट के प्रति प्रेम को बढ़ाया जा सके। लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में हमारे खेल के शामिल होने का मतलब क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, और मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीकों से आगे बढ़ाएगा।"

जय शाह आईसीसी में प्रमुख पद पर रहने वाले पांचवें भारतीय हैं। इससे पहले एन. श्रीनिवासन (2014-15) और शशांक मनोहर (2016-2020) आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं, जबकि जगमोहन डालमिया (1997-2000) और शरद पवार (2010-2012) आईसीसी के प्रेसिडेंट के रूप में कार्य कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन