न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरी ममता बनर्जी, लगाया भाजपा पर साजिश रचने का आरोप

लम्बे समय से संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को अपनी पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का साथ मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 5:13:02

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरी ममता बनर्जी, लगाया भाजपा पर साजिश रचने का आरोप

कोलकाता। लम्बे समय से संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को अपनी पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का साथ मिला है। नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी की मेगा बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने मोइत्रा और उनके खिलाफ लगाए गए कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर खुलकर बात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर महुआ मोइत्रा को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरीं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर महुआ मोइत्रा को संसद से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, भाजपा महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही है। इससे उन्हें (महुआ मोइत्रा) चुनाव से पहले और अधिक लोकप्रिय होने में मदद मिलेगी। वह जो संसद में बोलती थीं, अब वह बाहर बोलेंगी।"

टीएमसी ने दी थी महुआ को बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संसद महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर (नदिया उत्तर) का अध्यक्ष बनाया था. इसके लिए उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सीएम ममता बनर्जी का धन्यवाद किया था।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था। साथ ही टीएमसी सांसद पर महंगे गिफ्ट लेने के भी आरोप लगे। इसके बाद महुआ मोइत्रा एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं थी। उनके साथ विपक्ष के कई सांसद भी गए थे। काफी शोर-शराबे के बीच महुआ मोइत्रा और कई विपक्षी सांसद उस रूम से बाहर निकलते नजर आए थे, जहां पूछताछ की जा रही थी। वहीं, लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने बीते दिनों ही अपनी जांच रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद पद से निष्कासित करने की सिफारिश की थी।

अभिषेक बनर्जी ने दिया था महुआ का साथ

बसपा सांसद दानिश अली ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष पर अनैतिक सवाल पूछने का भी आरोप लगाया था। वहीं इसके बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी महुआ मोइत्रा का साथ दिया था। उन्होंने कहा था कि महुआ मोइत्रा खुद का बचाव करने में पूरी तरह सक्षम हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा।

संसद ने बनाया नया नियम

सांसद महुआ मोइत्रा के विवाद के बाद संसद की तरफ से नया नियम बनाया गया है। अब संसद पोर्टल के लॉग इन और पासवर्ड सांसदों तक ही सीमित रहेंगे। इसका मतलब यह है कि अब उनके पर्सनल असिस्टेंट या सेक्रेटरी लॉग इन नहीं कर सकेंगे। सांसद अब अपना लॉग इन-पासवर्ड और ओटीपी शेयर नहीं कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत