न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी जीप, 6 पुलिस जवान मरे

चुनाव ड्यूटी पर झुंझुनूं जा रहे ये सभी हादसे की चपेट में आ गए। एक धड़ाम की आवाज ने इनकी जिंदगी खत्म कर दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 2:18:06

चूरू में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी जीप, 6 पुलिस जवान मरे

चूरू। राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कार में सवार 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग एक जीप में सवार होकर झुंझुनूं में लगी चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे, जहाँ रास्ते में इनकी जीप चूरू जिले के सुजानगढ़ के पास काणूता से पहले खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। दुर्घटना के वक्त हुए धमाके से ग्रामीणों की नींद खुली और जब वे घटनास्थल पर पहुँचे तो वहाँ का दृश्य देखकर दंग रह गए। पिचकी हुई जीप से पुलिस के जवानों के शव बड़ी मुश्किल से निकाले गए। सूरज उगने के साथ ही हादसे में पुलिस के पांच जवानों की मौत की खबर चारों तरफ फैल गई।

चुनाव ड्यूटी पर झुंझुनूं जा रहे ये सभी हादसे की चपेट में आ गए। एक धड़ाम की आवाज ने इनकी जिंदगी खत्म कर दी। खींवसर थाने के एएसआई रामचंद (51), कांस्टेबल कुंभाराम (35), थानाराम (41), सुखराम (39), सुरेश मीणा (33) और हैड कांस्टेबल सुखराम खोजा (50) के साथ महिला थाने के महेंद्र कुमार मेघवाल (32) ड्यूटी के लिए झुंझुनूं जा रहे थे। चूरू जिले के सुजानगढ़ के पास काणूता से पहले खड़े ट्रक में इनकी जीप जा घुसी। इनकी मौत हो गई, जबकि हैड कांस्टेबल सुखराम खोजा जोधपुर में उपचाराधीन हैं।

घनघनाए फोन...मची भगदड़

चूरू से इस संबंध में फोन आने के बाद नागौर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी नारायण टोगस, नागौर सीओ ओमप्रकाश गोदारा, जायल सीओ सुनील कुमार झांझडिय़ा, खींवसर थाना प्रभारी सत्यनारायण समेत कई अफसर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इधर, एएसपी सुमित कुमार, मूण्डवा सीओ धन्नाराम, कोतवाली सीआई रमेंद्र सिंह हाड़ा आदि यहां घायल लाए हैड कांस्टेबल सुखराम खोजा व कांस्टेबल सुखराम के उपचार की व्यवस्था में जुट गए। इधर-उधर फोन घनघनाने शुरू हुए तो कुछ देर में जिला कलक्टर डॉ अमित यादव, एएसपी ताराचंद आदि भी जेएलएन अस्पताल पहुंच गए। उधर एएसआई रामचंद्र कांस्टेबल कुंभाराम, थानाराम, महेंद्र कुमार और सुरेश कुमार के शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाए गए। इनका यहीं पोस्टमार्टम हुआ।

पानी मांगते-मांगते तोड़ा दम

हादसे में घायल हैड कांस्टेबल सुखराम खोजा व कांस्टेबल सुखराम को जेएलएन अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया तो कांस्टेबल सुखराम की हालत कुछ ठीक नजर आ रही थी। दर्द की छटपटाहट के बीच वो पानी के लिए गुहार करते दिखा। अस्पताल स्टाफ के साथ खड़े पुलिसकर्मियों के बीच उसने दो-तीन बार पानी मांगा, ऐसे में उसे पानी पिलाया जाना भी ठीक नहीं था। कुछ देर बाद ही सुखराम ने दम तोड़ दिया। उधर, हैड कांस्टेबल सुखराम को हालत बिगडऩे पर जोधपुर रेफर किया गया।

खुद रोने लगे पुलिसकर्मी

हादसे में किसी का लाल छिना तो किसी का पति, किसी का पुत्र दुनिया से कूच कर गया तो किसी का पिता। जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के सामने दहाड़ मारते परिजन कोस रहे थे अपनी बदनसीबी को। अपनों का साथ छूटने का गम यहां पसरा पड़ा था। कहीं बुजुर्ग पिता मृत बेटे को पुकार कर रो रहा था तो कहीं भाई अपने भाई के जाने से गमजदा भगवान से शिकायत करने में लगा था। खबर मिलने के बाद परिजनों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो यही सब नजर आया। यहां तैनात कई पुलिस अफसर तो इन परिजनों को संभालने में जुटे रहे। एएसपी ताराचंद, सीओ रवींद्र बोथरा, महिला थाना प्रभारी कन्हैया लाल, हैड कांस्टेबल द्रोपदी, शिवराम समेत कई पुलिसकर्मी रोते-कलपते परिजनों को समझाने में जुटे रहे। अपने को खोने की पीड़ा ऐसी थी कि कई परिजनों को बमुश्किल वहां से दूर कर बैठाया गया। लोगों को समझाने में जुटे पुलिसकर्मियों की आंखें भी कई बार गीली हो गई।

पुलिस लाइन में उमड़े लोग, दी गई सलामी

हादसे की सूचना मिलने पर अजमेर रेंज की आईजी लता मनोज कुमार भी पुलिस लाइन पहुंचीं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक पुलिसकर्मियों की पार्थिव देह यहां लाई गईं। यहां जवानों ने उनको सलामी दी। जिला कलक्टर डॉ अमित यादव, आईजी लता मनोज कुमार, एसपी नारायण टोगस, एएसपी सुमित कुमार, ताराचंद, सीओ ओमप्रकाश गोदारा, सुनील झांझडिय़ा, धन्नाराम, रवींद्र बोथरा, कोतवाली सीआई रमेंद्र सिंह हाड़ा, एएसआई महावीर सिंह समेत अनेक पुलिसकर्मियों के साथ मृतकों के परिजनों ने भी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि दी। इसके बाद परिजन शवों को अपने-अपने गांव ले गए। वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मृतकों में दो जोधपुर तो एक टोंक का

मृतकों में कांस्टेबल महेंद्र कुमार और कुंभाराम जोधपुर ग्रामीण के खेड़पा के रहने वाले थे। एएसआई रामचंद्र और कांस्टेबल सुखराम गोटन तो थानाराम मेड़ता रोड और सुरेश कुमार मीणा निवाई टोंक का रहने वाला था। जबकि घायल हैड कांस्टेबल सुखराम खोजा पीलवा का रहने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट