न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार को हुआ जयपुर क्रिकेट लीग का रंगारंग आगाज, सचिन पायलट की बॉल पर महेश जोशी ने लगाया जोरदार शॉट

बीते दिन रविवार को राजधानी जयपुर में स्वाधीन फाउंडेशन की ओर से मानसरोवर के केएल सैनी स्टेडियम में जयपुर क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उद्घाटन मैच में पहली गेंद फेंककर टूर्नामेंट की शुरुआत की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 12:42:08

रविवार को हुआ जयपुर क्रिकेट लीग का रंगारंग आगाज, सचिन पायलट की बॉल पर महेश जोशी ने लगाया जोरदार शॉट

बीते दिन रविवार को राजधानी जयपुर में स्वाधीन फाउंडेशन की ओर से मानसरोवर के केएल सैनी स्टेडियम में जयपुर क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उद्घाटन मैच में पहली गेंद फेंककर टूर्नामेंट की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया। जयपुर क्रिकेट लीग में जयपुर के 250 वार्ड के 4 हजार से ज्यादा खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। लीग में 350 मैच होंगे। हर टीम दो-दो मैच खेलेगी। इसके लिए शहर के 10 अलग-अलग क्रिकेट ग्राउंड का चयन किया गया है। इसमें मैच टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मैच लेदर बॉल से 20-20 ओवर के होंगे। लीग में विजेता टीम को एक लाख रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। उप विजेता टीम को 51 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड 21 हजार रुपए नकद दिया जाएगा। बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को भी अवार्ड दिया जाएगा।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बॉल पर पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने जोरदार शॉट लगाया। इस पर पायलट ने कहा कि महेश जोशी हमारी सरकार के मंत्री हैं। उन्हें मैं कैसे आउट कर सकता हूं। वैसे भी उन्होंने मुझे बॉलिंग कराने से पहले कहा था। ज्यादा तेज बॉल मत फेंकना। मैंने उन्हें कहा- चिंता मत करिए। स्वीट बॉल फेंकूंगा। पायलट ने कहा कि खेलों से शरीर फिट रहता है। इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसलिए खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद जयपुर में इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। ऐसे में हमें इस टूर्नामेंट में भी पूरे नियमों का पालन करते खेलना होगा। तब ही हम खुद को और सबको कोरोना से बचा पाएंगे।

जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि राजस्थान में खेलों का बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार बहुत से काम कर रही है। राजस्थान में खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप नौकरी भी दी जा रही है। जयपुर क्रिकेट लीग से भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट