न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की एक हाउसिंग सोसाइटी ने सड़क पर लिखवाया - यहां किस करना मना है, जाने क्या है माजरा

मुंबई के बोरिवली की सत्‍यम शिवम सुंदरम सोसाइटी ने खुलेआम किसिंग को आपत्तिजनक बताते हुए अपनी कॉलोनी के गेट पर 'NO KISSING ZONE' का बोर्ड लगा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 12:10:58

मुंबई की एक हाउसिंग सोसाइटी ने सड़क पर लिखवाया - यहां किस करना मना है, जाने क्या है माजरा

मुंबई के बोरिवली की सत्‍यम शिवम सुंदरम सोसाइटी ने खुलेआम किसिंग को आपत्तिजनक बताते हुए अपनी कॉलोनी के गेट पर 'NO KISSING ZONE' का बोर्ड लगा दिया है। इतना ही नहीं आसपास की सड़क पर भी 'NO KISSING ZONE' लिख दिया है। सोसाइटी ने इसके पीछे खुलेआम होने वाली 'अश्लीलता' को जिम्मेदार बताया है।

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन शुरू होने के बाद से शाम 5 बजे से देर शाम तक बाइक और कारों में प्रेमी जोड़े सड़क पर एक-दूसरे को चूमते थे जो उन्हें आपत्तिजनक लगा। इन हरकतों से यहां के बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि खुलेआम किसिंग सही नहीं है। सोसाइटी के लोगों को अक्सर अपनी आंखें बंद कर सोसाइटी में एंट्री करनी पड़ती थी। यहां के लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा था। इससे परेशान होकर सोसाइटी ने गेट के बाहर ‘'NO KISSING ZONE'’ लिख दिया। इसके बाद से अब वहां कपल्‍स का आना पहले से काफी कम हो गया है।

सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट विनय अनसुरकर का कहना है कि हम जोड़ों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनके गलत कामों से हमें समस्या है। यह समाज पर बुरा असर डालता है। लोगों ने कहा कि प्रारंभ में हमलोगों ने जोड़ों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन जब यह एक नियमित स्थान बन गया तो हमें इस तरह का कदम उठाना पड़ा।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई इसलिए उठाया ये कदम

सोसाइटी के एक सदस्य ने सबसे पहले बगल की सड़क पर कपल्‍स को किस करते देखा था। उन्‍होंने इसका वीडियो बनाकर स्‍थानीय कॉरपोरेटर और पुलिस को भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सोसाइटी के सदस्‍यों ने राय-मशविरा करके खुद इसके खिलाफ कुछ करने का फैसला लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?