न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में कायम है कोरोना का कहर, BMC ने होम क्वारैंटाइन मरीजों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC ने कोरोना वायरस को मात देने के लिए होम क्वारैंटाइन मरीजों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 11:32:47

मुंबई में कायम है कोरोना का कहर, BMC ने होम क्वारैंटाइन मरीजों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बीते 24 घंटे में यहां 7 हजार 381 नए केस आये हैं और इसी दौरान 58 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक यहां 5,86,867 एक्टिव केस हैं, वहीं कुल मौतें 12, 412 तक पहुंच गईं हैं। फिलहाल शहर में 85 हजार 321 एक्टिव केस हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC ने कोरोना वायरस को मात देने के लिए होम क्वारैंटाइन मरीजों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। BMC के मुताबिक, घर में क्वारैंटाइन हुए मरीज डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का प्रयोग करें। ऑक्सीजन का लेबल 95 प्रतिशत तक मेंटेन करने का प्रयास करें। यदि मरीज को फीवर है तो 100 फारनहाइट से अधिक न होने पाए, लंबे समय तक खांसी न आए इसका ध्यान रखना चाहिए। चिंता त्याग कर 8 घंटे नींद लेने का प्रयास करें। गर्म पानी का हमेशा सेवन करें और योगाभ्यास करते रहे। घर में यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित हो तो उससे दूर रहें।

लक्षण के बाद खुद की ऐसे करें देखरेख

- शरीर का तापमान, ब्लड प्रेशर व सुगर चेक करते रहें।
- ऑक्सीमीटर से शरीर में ऑक्सीजन का लेबल चेक करते रहें।
- गले में खरास, थकान, बदन दर्द, सर्दी, खाने में तकलीफ, सांस लेने में तकलीफ, सिर दर्द, उल्टी, डायरिया होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
- घर में हमेशा छूने वाली जगह को सेनेटाइज करते रहें
- तीन लेयर मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क गीला होने पर उसे 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट से साफ करने के बाद ही फेंके
- बार-बार साबुन से हाथ धोएं। भोजन से पहले, शौचालय के बाद साबुन से 20 सेकेंड हाथ जरूर धोएं।
- जो मांसाहारी है वे अंडे का सेवन करें और शाकाहारी दाल कि अधिक सेवन करें।
- डॉक्टर की सुविधा नहीं होने पर बिना लक्षणवाले मरीज विटामिन सी 500MG, रोज दो बार, जिंक 500MG की गोली 1 बार, Vitamin D की 60,000 आययू गोली का इस्तेमाल करें।
- कम लक्षणवाले मरीज विटामिन सी 500MG की गोली दो बार, Vitamin D की गोली, बुखार आने पर पैरासिटामाल लें।
- मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए पारिवारिक सदस्यों, मित्रों एवं रिश्तेदारों से फोन व वीडियो से बात करें। टीवी देखें, लैपटॉप पर गेम खेलें व पुस्तक पढ़ें।
- मानसिक परेशानी होने पर बीएमसी के टोलफ्री नंबर 1800- 102- 4040 पर सम्पर्क करें।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में सोमवार को 58 हजार 924 नए मरीज मिले। 52 हजार 412 मरीज ठीक हुए और 351 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 38.98 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.59 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 60 हजार 824 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.76 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत