न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM ममता बनर्जी पर आधा अधूरा राष्ट्रगान गाने का आरोप, BJP नेता ने मुंबई में दर्ज कराई शिकायत

BJP नेता ने पुलिस से शिकायत करते हुए यह आरोप लगाया है कि CM बनर्जी ने राष्ट्रगान को बैठकर गाया, जो कि उसका अपमान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 10:05:31

CM ममता बनर्जी पर आधा अधूरा राष्ट्रगान गाने का आरोप, BJP नेता ने मुंबई में  दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा है। मुंबई के एक BJP नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। BJP नेता ने पुलिस से शिकायत करते हुए यह आरोप लगाया है कि CM बनर्जी ने राष्ट्रगान को बैठकर गाया, जो कि उसका अपमान है। शिकायत में आगे कहा गया है कि ममता राष्ट्रगान थोड़ा सा गाने के बाद रुक जाती हैं। इसके अलावा बंगाल भाजपा ने भी इस मुद्दे पर बुधवार को बनर्जी पर निशाना साधा। CM बनर्जी तीन दिनों के दौरे पर महाराष्ट्र पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के नेताओं के साथ मुलाकात की।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई बीजेपी के एक नेता ने सीएम बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से बैठकर गाने और '4 या 5 छंदों के बाद रुक जाने' के जरिए राष्ट्रगान के अपमान के आरोप लगाए हैं।

एजेंसी के अनुसार, बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बनर्जी ने राष्ट्रगान पूरा नहीं किया और बीच में ही बैठ गई थीं। इस कॉन्फ्रेंस के कुछ मिनटों बाद ही कई राजनेताओं ने सीएम के इस बर्ताव का विरोध किया था।

महाराष्ट्र बीजेपी नेता प्रतीक कारपे ने ट्वीट किया, 'क्या यह राष्ट्रगान का अपमान नहीं है? जब सीएम ममता बनर्जी ने बैठकर राष्ट्रगान शुरू किया, तो वहां मौजूद कथित बुद्धिजीवी क्या कर रहे थे।'

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम बीच में ही अचानक रुक गई थीं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'हमारा राष्ट्रगान हमारी राष्ट्रीय पहचान का एक ताकतवर प्रदर्शन है। सार्वजनिक पद धारण करने वाले कम से कम इतना कर सकते है कि वे इसका अपमान न करें…'

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने बुधवार को राकंपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद इशारों-इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाले UPA को लेकर कहा कि अब UPA कोई गठबंधन नहीं है। यह खत्म हो चुका है। इससे पहले TMC प्रमुख ने राहुल गांधी पर सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात के दौरान निशाना साधा।

उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई कुछ करता नहीं है, विदेश में रहता है तो कैसे चलेगा। इसीलिए हमें कई दूसरे राज्यों में जाना पड़ा है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'एक मजबूत विकल्प बनाना होगा, क्योंकि कोई भी जारी फासीवाद के खिलाफ नहीं लड़ रहा है। शरद जी सबसे वरिष्ठ नेता हैं और मैं यहां राजनीतिक दलों के बारे में चर्चा करने के लिए आई हूं। जो भी शरद जी ने कहा मैं उससे सहमत हूं। यहां कोई यूपीए नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई