न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में घट रहे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 26,672 नए संक्रमित; 594 की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 26,672 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 May 2021 10:35:11

महाराष्ट्र में घट रहे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 26,672 नए संक्रमित; 594 की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 26,672 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं। ये मामले पिछले दो महीनो में आए संक्रमण के मामलों में सबसे कम है। हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमित 594 मरीजों की मौत हो गई है। आज मिले मरीजों के बाद राज्य में कोरोना वायरस के 3,48,395 एक्टिव केस हैं। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 55,53,225 हो गई है और कोरोना से जान गंवानों वालों की तादाद अब 87,300 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के 29,177 मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 51,40,272 हो गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में भले ही मामले घट रहे हैं, लेकिन सभी को कोरोना दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। लॉकडाउन के नियमों को हटाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह बाद में निर्णय लेंगे, लेकिन इस समय किसी को भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने राज्य में लॉकडाउन को फिलहाल के लिए बढ़ाने के संकेत दिए।

महाराष्ट्र में दाखिल होने पर दिखानी होगी RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट

इससे पहले उद्धव सरकार ने अब किसी भी दूसरे राज्य से महाराष्ट्र में दाखिल होने वाले व्यक्ति को RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले कोरोना से प्रभावित गंभीर राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य थी। नए नियम के मुताबिक यह रिपोर्ट राज्य में प्रवेश करने से 48 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए।

जून से टीकों की पर्याप्त आपूर्ति की उम्मीद

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने विश्वास जताया कि जून से पर्याप्त टीके मिलने के बाद राज्य में टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। बता दें, टीकों की कमी के चलते राज्य 18 से 44 साल की उम्र के युवाओं का टीकाकरण पर रोक लगी हुई है। पीडीएट्रिक्स (बाल चिकित्सा) कोविड-19 प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार टीका आपूर्ति के मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रही है और 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए 12 करोड़ खुराकों को लेकर रकम का एकमुश्त भुगतान करने को तैयार है। राज्य की कुल आबादी में इस उम्र समूह के छह करोड़ लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं आश्वस्त हूं कि जून के बाद आपूर्ति सुगम हो जाने पर टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?