न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्रः अकेले पड़े उद्धव ठाकरे, उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत भी शिंदे कैंप में शामिल, अब सिर्फ 3 मंत्री बचे

महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और तगड़ा झटका लगा है। रविवार की रात उद्धव सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत गुवाहाटी पहुंच गए। इसी के साथ शिंदे के पास शिवसेना के 39 विधायकों का समर्थन हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 June 2022 09:25:54

महाराष्ट्रः अकेले पड़े उद्धव ठाकरे, उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत भी शिंदे कैंप में शामिल, अब सिर्फ 3 मंत्री बचे

महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और तगड़ा झटका लगा है। रविवार की रात उद्धव सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत गुवाहाटी पहुंच गए। इसी के साथ शिंदे के पास शिवसेना के 39 विधायकों का समर्थन हो गया है। उदय महाराष्ट्र के 8वें मंत्री हैं, जिन्होंने उद्धव के बजाय शिंदे के साथ जाने का फैसला किया है। हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से ज्यादा मंत्री अब एकनाथ शिंदे के कैंप में हैं। उद्धव के पास महज 3 मंत्रियों (आदित्य ठाकरे, अनिल परब और सुभाष देसाई) का समर्थन ही बचा है। देसाई और परब विधान परिषद के सदस्य हैं, जबकि एक अन्य कैबिनेट मंत्री शंकरराव गडख क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष पार्टी से हैं। निर्दलीय शंकरराव गडक भी शिवसेना के कोटे से मंत्री हैं और जल संरक्षण विभाग संभाल रहे हैं। वन मंत्री संजय राठौर के इस्तीफे के कारण एक पद खाली है। आदित्य पर्यावरण एवं प्रोटोकॉल मंत्री हैं। उदय सामंत महाराष्ट्र कैबिनेट के 8वें मंत्री हैं, जिसने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का फैसला किया है।

ये 8 मंत्री एकनाथ शिंदे के खेमें में

दादा भुसे
गुलाबराव पाटिल
संदीपन भुमरे
राज्य मंत्री शंभूराज देसाई
अब्दुल सत्तार
राजेंद्र पाटिल येद्रावकर
बच्चू कडू (प्रहार जनशक्ति)
उदय सामंत

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उदय सामंत से रविवार सुबह से ही शिवसेना का संपर्क नहीं हो पा रहा था। उदय रविवार की शाम चार्टर्ड प्लेन के जरिए मुंबई से गुवाहाटी पहुंचे। उनके साथ 3 अन्य लोग भी थे, जिनमें उनका पर्सनल सेक्रेटरी और ठाणे का एक शिवसेना कार्यकर्ता शामिल था। उदय सामंत को ठाकरे परिवार के निवास मातोश्री का करीबी माना जाता है। यही वजह मानी जाती है कि शिवसेना में नया होने के बावजूद उन्हें उच्च शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया था। अब उनका एकनाथ शिंदे के साथ जाना उद्धव के लिए बड़ा झटका है। उदय सामंत एनसीपी के टिकट पर रत्नागिरी से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। पूर्व कांग्रेस-एनसीपी सरकार में वह राज्यमंत्री बनाए गए थे। हालाकिं 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने शिवसेना जॉइन कर ली थी। उसके बाद 2018 में उन्हें MHADA का चेयरमैन बनाया गया था। 2019 में उदय चौथी बार विधायक चुनकर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज