न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए बेटे ने मां की करी हत्या, कार्टन में किया पैक, शव जंगल में फेंका

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या मुंबई के पॉश इलाके जुहू ने 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए की। आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश को कार्टन में पैक किया और मुंबई से 90 किलोमीटर दूर माथेरान के जंगलों में फेंक दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 4:15:57

12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए बेटे ने मां की करी हत्या, कार्टन में  किया पैक, शव जंगल में फेंका

मुंबई में पॉश इलाके जुहू में एक सीनियर सिटीजन की हत्या के आरोप में मुंबई पुलिस ने पीड़ित के बेटे और घर के नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या मुंबई के पॉश इलाके जुहू ने 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए की। आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश को कार्टन में पैक किया और मुंबई से 90 किलोमीटर दूर माथेरान के जंगलों में फेंक दिया था।

70 साल की वीना कपूर मुंबई के पॉश इलाके जुहू में अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। वीना जिस फ्लैट में रहती थीं, वो फ्लैट उनके ही नाम था और फ्लैट की कीमत है 12 करोड़। इसी 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए वीना के छोटे बेटे सचिन कपूर ने उनकी हत्या कर दी। हत्या भी इसी 12 करोड़ के घर के अंदर हुई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या किसी बैट से मारकर की गई है। हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने अपनी मां की लाश को फ्रिज के कार्टन में पैक किया, ताकि किसी को कोई शक न हो। इतने बड़े बॉक्स को अकेले ठिकाने लगाने के लिए आरोपी बेटे ने घर के नौकर का सहारा लिया। नौकर को पैसे का लालच देकर उससे भी लाश को ठिकाने लगाने के लिए साथ में रखा। 7 दिसंबर की रात आरोपी बेटे ने नौकर से साथ मिलकर लाश के बक्से को घर से निकाला, कार में रखा और मुंबई से 90 किलोमीटर दूर माथेरान के पहाड़ी इलाके में खाई में फेक दिया।

मुंबई पुलिस के डीसीपी अनिल परासर कहते हैं कि हमें एक सूचना मिली कि जुहू इलाके की एक सोसायटी में एक सीनियर सिटीजन महिला जिनका नाम वीना कपूर है, वो मिसिंग है। यह कंप्लेन सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी थी। हमने जांच की तो महिला सच में मिसिंग थी। पूछताछ के लिए हमने उसके बेटे को बुलाया। बेटे ने कबूला की उसने प्रॉपर्टी विवाद में अपनी मां की हत्या कर दी है और बॉडी को माथेरान के पहाड़ियों में फेंक दिया है। इस मामले में नौकर ने भी मदद की थी। हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।

उनके अनुसार, सीनियर सिटीजन महिला के लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो घर से बेटा और नौकर दोनों फरार थे। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया और बाद में नौकर को। जांच में पता चला की आरोपी बेटे ने 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए अपनी ही मां की हत्या कर डाली है।

पीड़ित वीना कपूर के करीबी दोस्त सचिन मिश्रा के मुताबिक वीना के दो बेटे हैं, जिसमे एक बेटा अमेरिका में रहता है और वीना अपनी सारी प्रॉपर्टी बड़े बेटे के नाम करना चाहती थी। इसी वजह से छोटे बेटे और वीना में लड़ाई होते रहती थी।

सचिन मिश्रा के अनुसार, मैं वीना को 25 सालों से जानता हूं। प्रॉपर्टी की वजह से झगड़ा होता था। लगभग 10-12 करोड़ की प्रॉपर्टी है। बड़ा बेटा US में रहता है। वीना का डाइबोर्स हो चुका है। वो अपने छोटे बेटे के साथ ही रहती थी।

अब इस मामले में पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि लाश को छुपाने के लिए आरोपी बेटा एक बॉक्स में लाश छपाकर ले जा रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है और दोनो आरोपियों को 19 दिसंबर को पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई