न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड संक्रमित, डिप्टी सीएम बोले- कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे; बीते 24 घंटे में मिले 8,067 नए मरीज

शनिवार को राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार (Deputy CM Ajit Pawar) ने जानकारी दी कि 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड संक्रमित पाए गए हैं। पवार ने कहा कि अगर राज्य में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो सरकार को और प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 12:54:56

महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड संक्रमित, डिप्टी सीएम बोले- कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे; बीते 24 घंटे में मिले  8,067 नए मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान 8 मरीजों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि नए मामले में 4 ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को कुल 5,368 मामले आए थे। कोरोना की वजह से राज्य के मंत्री और विधायक भी संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार को राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार (Deputy CM Ajit Pawar) ने जानकारी दी कि 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोविड संक्रमित पाए गए हैं। पवार ने कहा कि अगर राज्य में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती रही तो सरकार को और प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'यदि मरीजों की संख्या बढ़ती रही, तो कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। कड़े प्रतिबंधों से बचने के लिए हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए।'

उन्होंने कोरेगांव-भीमा युद्ध की 204वीं वर्षगांठ के अवसर पर पेरने गांव में जयस्तंभ स्मारक का दौरा करने के बाद कहा, 'हमने विधानसभा सत्र को हाल में छोटा कर दिया। अभी तक 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हर कोई नववर्ष, जन्मदिन और अन्य समारोहों में भाग लेना चाहता है। यह बात ध्यान रखिए कि नया स्वरूप (ओमिक्रॉन) तेजी से फैलता है और इसलिए, सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग्रह किया है और कुछ राज्यों ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में मामले बढ़ रहे हैं।'

आपको बता दे, मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,631 नये मामले सामने आए। पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नये मामलों में 53% का उछाल आया हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से एक मरीज की मौत भी हुई है। नये मामलों के सामने आने के साथ मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,85,110 हो गयी है। अब तक कुल 16,376 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बीएमसी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 548 रोगियों के संक्रमण से ठीक होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,49,707 हो गई है। मुंबई में इस समय 16,441 मरीज उपचाराधीन हैं। इससे पहले मुंबई में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 3,671 मामले सामने आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज