न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: रात के अंधेरे में पुलिसवाले कर रहे थे वसूली, ट्रक ड्राइवर बनकर BJP विधायक ने किया स्टिंग ऑपरेशन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के कन्नड़ चालीसगांव घाट में ट्रैफिक पुलिस के बाहर से आने वाले ट्रकों से वसूली की शिकायते लगातार मिल रही थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 09:16:22

महाराष्ट्र: रात के अंधेरे में पुलिसवाले कर रहे थे वसूली, ट्रक ड्राइवर बनकर BJP विधायक ने किया स्टिंग ऑपरेशन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के कन्नड़ चालीसगांव घाट में ट्रैफिक पुलिस के बाहर से आने वाले ट्रकों से वसूली की शिकायते लगातार मिल रही थीं। जब इस बात की जानकारी BJP विधायक मंगेश चव्हाण को लगी तो उन्होंने सच का पता लगाने के लिए एक स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। विधायक ने ड्राइवर का हुलिया बनाया और ट्रक लेकर निकल पड़े। मंगेश ट्रक लेकर चालीसगांव घाट के चेकपोस्ट पर पहुंचे। उनके इस स्टिंग से ट्रैफिक पुलिस की काली कमाई की एक-एक परत खुल गई।

स्टिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, उसमें BJP विधायक मंगेश चव्हाण पहले कुछ ड्राइवरों से बात करते हैं। ये ड्राइवर उन्हें बताते हैं कि कैसे हर ट्रक को आगे जाने देने के लिए 500-2000 रुपए मांगे जाते हैं। इसके बाद वे एक ड्राइवर के रूप में अपने कुछ साथियों के साथ एक ट्रक पर सवार होते हैं और पोस्ट पर पहुंचते हैं। तभी उनके ट्रक को एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रोकता है। वह विधायक से 500 रुपए मांगता है। मंगेश उससे 500 की जगह 300 लेने की बात कहते हैं। पैसों को लेकर कुछ देर दोनों में बहस होती है। इसके बाद एक और कॉन्स्टेबल वहां पहुंचता है। वह विधायक को गाली दे देता है।

इस बात की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल सभी आरोपी ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को ड्यूटी पर हटा दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दे दिया गया है।

उधर, मंगेश चव्हाण का कहना है कि उन्हें खबर मिल रही थी कि औरंगाबाद से होकर चालीसगांव घाट की ओर जाने वाले सभी ट्रकों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा 500-2000 रुपए की वसूली की जा रही है। इसके बाद हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए यह स्टिंग किया है। यह साबित करता है कि इस सरकार में कैसे वसूली का खेल चल रहा है। इनकी वसूली के चक्कर में हर दिन यहां लंबा जाम लगता है। कई बार इस जाम में एम्बुलेंस फंसी रहती हैं। लोगों के साथ खिलवाड़ करने वाले इन लोगों पर हमारी नजर है और आने वाले समय में उन्हें भी एक्सपोज करते रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज