Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश : स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप, 10 हजार वैक्सीन का ऑर्डर देने वाला अस्पताल ही हो गया गायब

मध्य प्रदेश के जबलपुर का स्वास्थ्य विभाग पिछले कुछ दिनों से एक ऐसे अस्पताल की खोज कर रहा है जिसने सीरम इंस्टीट्यूट में 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन का आर्डर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 10:30:01

मध्य प्रदेश : स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप, 10 हजार वैक्सीन का ऑर्डर देने वाला अस्पताल ही हो गया गायब

मध्य प्रदेश के जबलपुर का स्वास्थ्य विभाग पिछले कुछ दिनों से एक ऐसे अस्पताल की खोज कर रहा है जिसने सीरम इंस्टीट्यूट में 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन का आर्डर दिया है। जबलपुर से मैक्स हेल्थ केयर नाम के एक अस्पताल ने सीरम इंस्टीट्यूट में 10 हजार कोविशील्ड का आर्डर दिया था। अब विभाग के अफसरों का दावा है‌ कि मैक्स हेल्थ केयर नाम से ना तो कोई हॉस्पिटल है और ना ही कोई क्लीनिक जबलपुर में है।

बता दे, 25 मई को सीरम इंस्टीट्यूट में मध्य प्रदेश के 6 निजी अस्पतालों ने कोविशील्ड का आर्डर दिया था। इसमें भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के एक-एक हॉस्पिटल का नाम था और इंदौर के तीन अस्पताल थे।
दरअसल, 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन के आर्डर मिलने के बाद अस्पताल की कोल्ड स्टोरेज क्षमता की जांच के लिए भोपाल हेडक्वार्टर से जबलपुर के स्वास्थ्य महकमे को अस्पताल के संबंध में जानकारी जुटाने का आदेश आया। आदेश के बाद जबलपुर के टीकाकरण अधिकारी मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल की जानकारी जुटाने में लग गए, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद इस नाम का जबलपुर में ना तो कोई हॉस्पिटल है और ना ही कोई क्लीनिक मिला।

अस्पताल ना मिलने के बाद टीकाकरण अधिकारी ने हॉस्पिटल ना होने की जानकारी भोपाल हेडक्वार्टर भेज दी। अब सवाल यह खड़ा होता हैं कि आखिरकार किसने इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन का आर्डर दिया था और ऑर्डर देने वाले ने आखिरकार क्यों गलत पता दिया। हालांकि टीकाकरण अधिकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन रवाना हुई या नहीं इस बात की जानकारी उनके पास नहीं है, लेकिन टीकाकरण अधिकारी का कहना है कि उनकी जानकारी के बिना शहर में कोई भी हॉस्पिटल वैक्सीन नहीं लगा सकता। टीकाकरण अधिकारीयों का कहना है कि कालाबाजारी की कोशिश का अंदेशा नहीं के बराबर है‌ फिर भी हमने पूरी रिपोर्ट भोपाल भेज दी है। साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट से भी जानकारी ली जा रही है कि आखिर किसने इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन का आर्डर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका