Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: जबलपुर में बढ़ता कोरोना, 12 दिनों में 200 से बढ़कर 600 आने लगे नए केस

मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। पिछले 14 दिनों में हर दिन पिछले की तुलना में अधिक संक्रमित सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 1:00:16

MP News: जबलपुर में बढ़ता कोरोना, 12 दिनों में 200 से बढ़कर 600 आने लगे नए केस

मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। पिछले 14 दिनों में हर दिन पिछले की तुलना में अधिक संक्रमित सामने आए हैं। 12 दिनों में 200 से बढ़कर 600 नए केस मिलने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 653 नए केस आए, जहां 6 मरीजों की मौत भी हो गई. 2847 सैंपल की जांच की गई थी। ये आंकड़ा इस कारण और चिंता बढ़ाने वाली है कि लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू का भी कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। इसमें भी गंभीर मरीजों की संख्या 600 से अधिक पहुंच गई है। सभी वेंटिलेटर के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बुधवार को यहां के रिछाई प्लांट में खराबी के कारण मुसीबत और बढ़ गई है। अस्पतालों में पुलिस तैनात करनी पड़ी है।

5 मरीजों की मौत

जबलपुर में लिक्विड प्लांट में आई खराबी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से गुरुवार सुबह 5 मरीजों की मौत हो गई। सभी वेंटिलेटर पर थे। वहीं 4 की हालत गंभीर है। यहां के मेडिसिटी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से वेंटिलेटर पर 82 वर्षीय महिला की तड़प-तड़प कर जान चली गई। वहीं 4 की मौत सुख-सागर मेडिकल कॉलेज में हुई है।
भोपाल में सबसे ज्यादा 8 मौतें

24 घंटे में भोपाल में सबसे ज्यादा 8 मौतें हुई हैं, जो प्रदेश के अन्य शहरों से ज्यादा है। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 1637 संक्रमित मिले हैं। एक दिन पहले 1497 मरीज मिले थे। यहां जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे शहर में सख्ती बढ़ाई जा रही है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 157 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

आपको बता दे, मध्य प्रदेश में बुधवार को 9 हजार 720 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3 हजार 657 लोग रिकवर हुए और 51 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4 हजार 312 मरीजों की जान चली गई। 49 हजार 551 मरीजों का इलाज चल रहा है।
नए मरीजों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची

देश में कोरोना महामारी की रफ़्तार हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। देश के सभी राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 99 हजार 376 नए मरीज मिले हैं। 93 हजार 418 ठीक हुए और 1,037 की मौत हो गई। कई राज्‍यों में हालात बेहद खराब हैं। बड़ी संख्‍या में मौतें हो रही हैं। कोरोना संक्रमण की इस दूसरी लहर को लेकर पहले भी कई खतरनाक तथ्‍य सामने आ चुके हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कोरोना वायरस इतना शक्तिशाली है कि किसी भी संक्रमित के साथ 1 मिनट तक संपर्क में आने पर ही यह फैल रहा है। पूरा का पूरा परिवार ही इसकी चपेट में आ रहा है। नए केस का आंकड़ा पिछले साल 16 सितंबर को आए पहले पीक के दोगुना से ज्यादा हो गया है। तब एक दिन में सबसे ज्यादा 97 हजार 860 केस आए थे। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14 लाख 65 हजार 877 हो गई है। कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51% रह गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका