न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश: घर में सोता रहा शख्स, बाहर बिजली विभाग वाले लगा गए नीलामी का नोटिस, पढ़े पूरा मामला

घटना ग्वालियर के कंपू क्षेत्र के चना कोठार इलाके की है। यहां एक मकान में महाराज सिंह के नाम पर लगे मीटिर का भारी बिजली बिल बकाया चल रहा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 3:11:34

मध्य प्रदेश: घर में सोता रहा शख्स, बाहर बिजली विभाग वाले लगा गए नीलामी का नोटिस, पढ़े पूरा  मामला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार को बेहद ही चौकाने वाली घटना घटी। यहां एक शख्स अंदर सोता रहा और बाहर बिजली विभाग कुर्की का नोटिस चिपकाकर घर को सील कर गया। जैसे ही शख्स को इस बात की जानकरी लगी उसने जागने के बाद घर की छत पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। पड़ोसियों इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और बिजली विभाग के लोग आए और ताला खोला। सील किए गए मकान पर 1.75 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है।

घटना ग्वालियर के कंपू क्षेत्र के चना कोठार इलाके की है। यहां एक मकान में महाराज सिंह के नाम पर लगे मीटिर का भारी बिजली बिल बकाया चल रहा था। महाराज सिंह पर 1.75 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग ने महाराज सिंह के नाम से मकान में रहने वालों को नोटिस दिया। इसके बाद भी जब बिजली बिल नहीं भरा गया तो गुरुवार को बिजली विभाग ने उनके मकान पर कुर्की आदेश चस्पा कर मकान को सील कर दिया।

बिजली विभाग ने महाराज सिंह को म.प्र. भू राजस्व संहिता 1959 और ड्यूज रिकवरी एक्ट1961 के तहत नोटिस तामीली कराया था। इसके बाद भी बिल का भुगतान नहीं किया गया। एक महीने के अंदर बिजली बिल का भुगतान न होने पर मकान की सार्वजनिक नीलामी करने का उल्लेख किया है।

छत पर चढ़कर शोर मचाने लगा शख्स

बिजली विभाग के लोग मकान को सील कर चले गए। लेकिन, मकान के अंदर जितेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति कैद हो गया। दरअसल जितेंद्र इस मकान में रहता है। ये महाराज सिंह के परिवार का सदस्य है।

बिजली विभाग की टीम कार्रवाई के बाद जब लौट गई तो जितेंद्र ने छत पर चढ़कर शोर मचाया। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। बाद में पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने मकान का ताला खोला।

बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर महेश कुमार का कहना है कि मकान को सील करने से पहले नियमानुसार 15 मिनट तक बाहर से आवाज लगाई गई, जब घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो मकान सील कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट