Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्‍य प्रदेश में कोरोना हुआ बेकाबू, CM शिवराज ने योग के साथ की दिन की शुरुआत

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां, मंगलवार को 3,722 नए मरीज मिले। 2,203 लोग ठीक हुए, जबकि 18 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 10:20:20

मध्‍य प्रदेश में कोरोना हुआ बेकाबू, CM शिवराज ने योग के साथ की दिन की शुरुआत

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां, मंगलवार को 3,722 नए मरीज मिले। 2,203 लोग ठीक हुए, जबकि 18 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.85 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,073 की मौत हुई है। फिलहाल 24,155 लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य में बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मंगलवार दोपहर 12 बजे से मिंटो हाल परिसर में गांधी प्रतिमा के पास 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे है। मंगलवार 12 बजे से शुरू स्वास्थ्य आग्रह आज बुधवार 12 बजे खत्म होगा। वहीं, खबर है कि आज बुधवार 12 बजे शिवराज सिंह चौहान लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते है। वैसे सीएम ने कहा कोरोना का संक्रमण जहां ज्यादा है वहां पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं जुटाने के दिए निर्देश हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में सरकार के पास 24000 बेड की व्यवस्था है, लिहाजा घबराने की कोई बात नहीं है। सरकार नए प्रयोग करेगी और अब होटल के कमरों को अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा इलाज और टेस्टिंग की व्यवस्था बढ़ाने पर भी जोर है। यही नहीं, प्रशासन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने वाले वॉलिंटियर की भर्ती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जनता के सुझाव पर आगे कुछ कड़े फैसले लिए जाएंगे। इस पर बुधवार दोपहर 12 बजे फैसला लिया जाएगा।
योग अभ्यास और वॉक से दिन की शुरुआत

इस बीच मुख्यमंत्री ने आज बुधवार सुबह की शुरुआत अपने रोजाना के नियम का पालन करते हुए योग अभ्यास और वॉक से की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अप्रैल का महीना गंभीर संकट का महीना है। कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी समाज की भी है। मेरा अभियान राजनीतिक नहीं है। इससे हर वर्ग से सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क और फिजिकल डिस्टेंस इस लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है। मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों आदि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी की। भोपाल में 618 नए मामले

मध्य प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मामले 3,13,971 पहुंच गए हैं। जबकि मृतक संख्या 4073 हो गयी है। जबकि नए 3722 में से इंदौर में 805 और भोपाल में 618 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल में अब तक कोरोना से सरकारी आकड़े के अनुसार 640 लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल में करीब 4800 एक्टिव केस है। मध्‍य प्रदेश में कुल 3,13,971 संक्रमितों में से अब तक 2,85,743 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं और 24,155 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका