Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhopal News: 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कहा - सीनियर करता था परेशान

भोपाल में एक नाबालिग छात्रा ने अपने सीनियर की छेड़छाड़ से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग की उम्र 16 साल थी और 11वीं की छात्रा थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 4:38:31

Bhopal News: 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कहा - सीनियर करता था परेशान

भोपाल में एक नाबालिग छात्रा ने अपने सीनियर की छेड़छाड़ से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग की उम्र 16 साल थी और 11वीं की छात्रा थी। नाबालिग ने मरने से पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं संदीप के कारण जान दे रही हूं। परेशान करने वाला मोहल्ले में ही रहता है और 12 वीं में पढ़ता है। स्कूल आते-जाते समय छात्रा को रोक लेता था। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि मोहल्ले में रहने वाला 18 साल का संदीप 12वीं में पढ़ता है। वह उसके कारण ही जान देने जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
निशातपुरा TI महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 16 साल की छात्रा कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। सोमवार रात छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल पीपुल्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृत की सूचना अस्पताल से मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

TI चौहान ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि संदीप कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता था और स्कूल आते-जाते उसका रास्ता रोक लेता था। उन्होंने बेटी को भी उससे दूर रहने को कहा था। इसके बाद वह संदीप उनकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ था, हालांकि अब तक किसी ने भी पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की थी। पिता सरकारी दफ्तर में बाबू

TI ने बताया कि नाबालिग कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। उसके पिता सरकारी दफ्तर में बाबू है। सोमवार रात परिजन घर पर ही थे। तभी गुस्से में घर पहुंची नाबालिग ने अपने कमरे में पहुंचकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजन दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इससे पहले कि वे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते वह फंदा लगा चुकी थी। जैसे-तैसे परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी परिजन बेटी को नहीं बचा पाए।

आरोपी के पिता मजदूरी करते हैं

आरोपी संदीप की उम्र 18 साल से थोड़ी ज्यादा बताई जाती है। TI चौहान ने बताया कि संदीप 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह परिवार का लालन पालन करते हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें संदीप की हरकतों के बारे में पता तक नहीं है। इधर पता चला है कि आरोपी संदीप कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका