न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LPG Subsidy : रसोई गैस पर सब्सिडी खत्‍म कर सरकार ने एक साल में बचाए 11,654 करोड़ रुपये

रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinders) पर मिलने वाली सब्सिडी को सरकार धीरे-धीरे खत्‍म कर रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्‍यमंत्री रामेश्‍वर तेली ने लोकसभा इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वित्‍तवर्ष 2020-21 में जहां सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के रूप में 11,896 करोड़ रुपये खर्च किए थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 9:48:23

 LPG Subsidy : रसोई गैस पर सब्सिडी खत्‍म कर सरकार ने एक साल में बचाए 11,654 करोड़ रुपये

रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinders) पर मिलने वाली सब्सिडी को सरकार धीरे-धीरे खत्‍म कर रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्‍यमंत्री रामेश्‍वर तेली ने लोकसभा इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वित्‍तवर्ष 2020-21 में जहां सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के रूप में 11,896 करोड़ रुपये खर्च किए थे, वहीं 2021-22 में यह खर्च घटकर महज 242 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह सब्सिडी को खत्‍म कर सरकार ने सिर्फ एक वित्‍तवर्ष में ही 11,654 करोड़ रुपये बचा लिए।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, वित्‍तवर्ष 2018 में एलपीजी सब्सिडी पर 23,464 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जो वित्‍तवर्ष 2019 में 37,209 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके बाद सरकार ने लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की और करोड़ों ग्राहकों ने इस अपील पर सब्सिडी छोड़ दी, जिससे वित्‍तवर्ष 2020 में सरकार का खर्च घटकर 24,172 करोड़ पर आ गया। 2021 में इसमें करीब 50% से ज्‍यादा की गिरावट आई और सब्सिडी का खर्च घटकर 11,896 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्‍तवर्ष में इस पर सरकार ने बेहद मामूली राशि खर्च की।

पेट्रोलियम मंत्री ने संसद को बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्‍पादों की कीमतों को ग्‍लोबल मार्केट से जोड़ दिय गया है। बावजूद इसके सरकार उपभोक्‍ताओं पर बोझ घटाने के लिए लगातार कीमतों को कम रखने पर जोर दे रही है। बीते साल सब्सिडी में गिरावट की बड़ी वजह लाभार्थियों की संख्‍या में कमी आना और गैस सिलेंडर की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी रही है।

सरकार ने जून, 2020 में कहा था कि गैस सिलेंडर पर सब्सिडी अब सिर्फ प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को ही दी जाएगी। इसके बाद से सब्सिडी पाने वालों की संख्‍या में 9.3 करोड़ की कमी आई है। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। कंपनियों ने जुलाई महीने की शुरुआत में ही सिलेंडर पर 50 रुपये का इजाफा किया था, जिसके बाद दिल्‍ली में रसोई गैस का दाम 1,053 रुपये पहुंच गया।

मई 2020 के बाद लगातार बढ़ रहे दाम

केंद्रीय मंत्री की ओर से पेश आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2019 में एलपीजी सिलेंडर का मूल्‍य 706.50 रुपये था, जो 1 मई 2020 तक घटकर 581.5 हो गया था। इसके बाद से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। सिवाय अप्रैल 2021 के जब इसमें 10 रुपये की मामूली कटौती की गई थी। तबसे इसकी कीमतों में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला