न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन लूडो खेलते हुए पाकिस्तानी लड़के के प्यार में पड़ी शादीशुदा महिला, दो साल के बच्चे को छोड़ चली बॉयफ्रेंड से मिलने

राजस्थान के धौलपुर की एक शादीशुदा महिला ऑनलाइन लूडो खेलते हुए पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़ गई और उससे मिलने पाकिस्तान जाने के लिए अपने दो साल के बच्चे को घर में छोड़ते हुए घर से भाग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 3:29:10

ऑनलाइन लूडो खेलते हुए पाकिस्तानी लड़के के प्यार में पड़ी शादीशुदा महिला, दो साल के बच्चे को छोड़ चली बॉयफ्रेंड से मिलने

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो रिश्तों को शर्मसार करते हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां राजस्थान के धौलपुर की एक शादीशुदा महिला ऑनलाइन लूडो खेलते हुए पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़ गई और उससे मिलने पाकिस्तान जाने के लिए अपने दो साल के बच्चे को घर में छोड़ते हुए घर से भाग गई। महिला घर से भागकर अमृतसर पहुंच गई, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के सामने भी महिला युवक के मिलने के लिए गिड़गिड़ाई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह शादीशुदा है और धौलपुर से आई है। पुलिस ने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। ससुराल वाले अमृतसर पहुंच गए हैं। आज वे महिला को लेकर धौलपुर आएंगे। फिलहाल ससुराल वालों ने मामला दर्ज नहीं कराया है।

धौलपुर के सैंपऊ थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि महिला उनके क्षेत्र की रहने वाली है। वह 2 दिन पहले ही अपने 2 साल के बच्चे को छोड़कर घर से भाग गई थी। ससुराल वालों ने आस-पास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच गुरुवार को अमृतसर पुलिस से महिला की जानकारी मिली। पूछताछ में महिला ने सारी कहानी बता दी। पुलिस के सामने भी महिला ने युवक से मिलने की इच्छा जताई। पुलिस ने ससुराल वालों का नंबर लेकर धौलपुर सूचना दी।

महिला ने बताया कि 6 महीने पहले ऑनलाइन लूडो खेलते हुए पाकिस्तानी में रहने वाले युवक अली से दोस्ती हुई थी। दोनों की वॉट्सऐप पर बात होने लगी। युवक ने उसे मिलने के लिए पाकिस्तान बुलाया। युवक ने कहा कि वह किसी तरह अटारी बॉर्डर तक आ जाए। वहां से उसका दोस्त पाकिस्तान ले आएगा। परिवार और दो साल के बच्चे को छोड़कर बुधवार दोपहर अमृतसर के लिए निकल गई। जलियांवाला बाग पर जाकर अटारी जाने के लिए टेंपो ढूंढने लगी। इसी बीच अमृतसर पुलिस ने पकड़ लिया। परिवार के लोग उसे लेने अमृतसर गए है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट