न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनने जा रहे हैं लोन गारंटर तो पढ़ लीजिए क्या कहते है नियम, मदद करना आपको पड़ सकता है भारी

बैंक या कोई भी वित्तीय संस्थान ज्यादातर बिना गारंटर के लोन नहीं देते हैं। लोन के गारंटर पर बड़ी जिम्मेदारी होती। गारंटर बनने के लिए भी कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 4:35:23

बनने जा रहे हैं लोन गारंटर तो पढ़ लीजिए क्या कहते है नियम, मदद करना आपको पड़ सकता है भारी

बैंक या कोई भी वित्तीय संस्थान ज्यादातर बिना गारंटर के लोन नहीं देते हैं। लोन के गारंटर पर बड़ी जिम्मेदारी होती। गारंटर बनने के लिए भी कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है। अगर आप किसी के लोन का गारंटर बनते हैं, तो आपको भी कई दस्तावेजों पर साइन करने पड़ते हैं। इसलिए गारंटर बनना महज औपचारिकता भर नहीं है। अगर लोन लेने वाला व्यक्ति लोन की रकम नहीं चुका पाता है, तो आपके घर भी नोटिस आ सकता है। अगर लोन लेने वाला शख्स लोन नहीं चुका पाता है, तो कानूनी रूप से गारंटर पर इसे चुकाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए किसी के लोन का गारंटर बनने से पहले नियमों को जानना बहुत जरूरी है।

Yes Bank पर दी गई जानकारी के अनुसार, गारंटर वो होता है, जो किसी और के लोन का भुगतान करने के लिए सहमत होता है। गारंटर होना केवल लोन लेने वाले की मदद करने की औपचारिकता भर नहीं है बल्कि लोन को चुकाने के लिए गारंटर समान रूप से जिम्मेदार होता है। हालांकि, प्रत्येक बैंक ने गारंटर के लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं।

क्या कहते है नियम?

- नियमों के मुताबिक, किसी को लोन की गांरटी देने वाला व्यक्ति लोने लेने वाले के बराबर का कर्जदार होता है।
- डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक पहले लोन लेने वाले को नोटिस भेजता है। अगर उसका जवाब नहीं आता है, तो बैंक कर्जदार के साथ गारंटर को भी नोटिस भेजता है।
- पहले बैंक की पूरी कोशिश लोन लेने वाले से ही पैसे वसलूने की होती है, लेकिन वो नहीं चुका पाता है, तो गारंटर को भी डिफॉल्ट के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

क्यों होती है गारंटर की जरूरत?

बैंक सभी तरह के लोन पर गारंटर की नहीं ढूंढते हैं, लेकिन जब उन्हें पर्याप्त डॉक्यूमेंट नहीं मिल पाता और बैंक को लगता है कि कर्ज लेने वाला व्यक्ति इसे नहीं चुका पाएगा, तो इस स्थिति में वो गारंटर लाने के लिए कहते हैं। अगर कोई बड़ी राशि का लोन ले रहा है, तो इसके लिए गारंटर की जरूरत पड़ती है। इसलिए किसी का भी गारंटर बनने से पहले सभी नियमों को जान लेना बहुत जरूरी है।

गारंटर का क्रेडिट स्कोर भी हो सकता है खराब

लोन गारंटर बनने के दौरान हमारा क्रेडिट स्कोर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर लोन लेने वाला व्यक्ति उसे नहीं चुका पाता है, तो आपका भी क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा। फिर जब कभी आप लोन लेने जाएंगे, तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे