न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : लिवइन में रह रही प्रेमिका का प्रेमी ने किया मर्डर, सुसाइड बताने के लिए गले में बांधा दुपट्‌टा

राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां लिवइन में रह रही प्रेमिका का प्रेमी ने मर्डर कर दिया और इसे सुसाइड बताने के लिए उसके गले में दुपट्‌टा बांध दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 5:12:24

जयपुर : लिवइन में रह रही प्रेमिका का प्रेमी ने किया मर्डर, सुसाइड बताने के लिए गले में बांधा दुपट्‌टा

राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां लिवइन में रह रही प्रेमिका का प्रेमी ने मर्डर कर दिया और इसे सुसाइड बताने के लिए उसके गले में दुपट्‌टा बांध दिया। हत्या के बाद से आरोपी प्रेमी फरार है। प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला करधनी थाने में दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रेमी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो नंबर बंद मिला। सीआई करधनी बीएल मीणा ने बताया कि पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस को हत्या का शक हुआ। आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है दोनों 15 दिन पहले ही जयपुर आए थे।

घटना शहर के करधनी इलाके में बुधवार शाम की बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि विक्रम (26) चंडीगढ़ की प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। 15 दिन पहले ही वह रोशनी (28) के साथ जयपुर आया था। करधनी में ही दोनों ने कमरा किराए पर लिया। यहां वे लिवइन में रह रहे थे। बुधवार शाम को विक्रम ने रोशनी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शाम को जब मकान मालिक राजेंद्र यादव ने रोशनी का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद से विक्रम फरार है।

मकान मालिक ने जब विक्रम को घटना की जानकारी दी तो वह फोन पर रोने लगा। मकान मालिक से बोला कि आप लोग जल्दी से उसे अस्पताल लेकर जाओ। मैं सीधे अस्पताल पहुंच रहा हूं। सीआई ने बताया कि उसके बाद से आरोपी का मोबाइल फोन बंद हैं। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि विक्रम दौसा का रहने वाला है और रोशनी यूपी के हरदोई की रहने वाली है। जयपुर आने से पहले विक्रम चंडीगढ़ में था। दोनों की वहीं पर मुलाकात हुई थी। वहां भी लिव इन में रहते थे। जयपुर में भी मकान मालिक राजेंद्र यादव को यही बताया कि दोनों पति-पत्नी हैं, जबकि दोनों लिव इन में रह रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन