न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता दक्षिण में TMC को तगड़ी टक्कर देंगी वामपंथी चेहरा सायरा शाह हलीम

पश्चिम बंगाल की इस चुनावी लड़ाई में एक ऐसे उम्मीदवार का चेहरा चर्चाओं का केन्द्र बन गया है, जो कभी वामपंथियों का जबरदस्त विरोधी रहा है और जिसने कई साल तक कॉरपोरेट जगत में नौकरी की है। यह चेहरा है बॉलीवुड के ख्यातनाम अभिनेता नसीरउद्दीन शाह की भतीजी सायरा शाह हलीम का, जो पहली बार राजनीति में उतरी हैं और वो भी सीपीएम से। इस चुनाव में सायरा ममता बनर्जी के गढ़ में उनकी पार्टी को चुनौती देती नजर आएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 10:03:03

कोलकाता दक्षिण में TMC को तगड़ी टक्कर देंगी वामपंथी चेहरा सायरा शाह हलीम

कोलकाता। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही है, वैसे ही हर राज्य में चुनाव सिर चढ़कर बोलने लगा है। कमोबेश यही स्थिति ममता बनर्जी के शासित राज्य पश्चिम बंगाल की भी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा से लेकर दुर्गापुर तक भाजपा, टीएमसी, सीपीआई और सीपीएम अपना अपना दावा ठोंक रहे हैं। पश्चिम बंगाल की इस चुनावी लड़ाई में एक ऐसे उम्मीदवार का चेहरा चर्चाओं का केन्द्र बन गया है, जो कभी वामपंथियों का जबरदस्त विरोधी रहा है और जिसने कई साल तक कॉरपोरेट जगत में नौकरी की है। यह चेहरा है बॉलीवुड के ख्यातनाम अभिनेता नसीरउद्दीन शाह की भतीजी सायरा शाह हलीम का, जो पहली बार राजनीति में उतरी हैं और वो भी सीपीएम से। इस चुनाव में सायरा ममता बनर्जी के गढ़ में उनकी पार्टी को चुनौती देती नजर आएंगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में सीपीएम ने सायरा शाह हलीम को कोलकाता दक्षिण से अपना उम्मीदवार बनाया है। सायरा शाह का मुकाबला टीएमसी की माला रॉय से होगा। करीब 44 साल की सायरा शाह हलीम कोलकाता में घूम-घूमकर सीपीएम का प्रचार कर रही हैं और लोगों से मुलाकात कर वोट मांग रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि 17 साल तक वह कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम कर चुकी हैं। जिसका वामपंथी सबसे ज्यादा विरोध करते हैं।

कर चुकी हैं सीएए और एनआरसी का विरोध

सायरा शाह पिछले दिनों प्रदेश में हुए एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इन्होंने अजमेर के सोफिया गर्ल्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है। सामाजिक कार्यों में आने से पहले देश की कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम किया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग विकास निगम (वेबेल) के साथ व्यवसाय विकास और संचार प्रशिक्षक के रूप में काम किया।

सायरा हलीम का दायरा बहुत बड़ा है। वह देश के अनुभवी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ज़मीर उद्दीन शाह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। इनकी शादी सीपीएम नेता और पश्चिम बंगाल विधान सभा के पूर्व स्पीकर हाशिम अब्दुल हलीम के बेटे फुआद हलीम से हुई है।

सायरा हलीम का जन्म कोलकाता में हुआ है। पिता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ज़मीर उद्दीन शाह की पोस्टिंग के कारण वह पंजाब, मणिपुर, नागालैंड और तमिलनाडु में भी रहीं। इतना ही नहीं पिता खाड़ी देश में भारत के रक्षा अताशे थे तो उन्हें दो साल रियाद में भी बिताने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत