न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भूस्खलन, खाई में गिरा ट्रक, 4 मरे

जम्मू-श्रीनगर में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 1:11:52

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भूस्खलन, खाई में गिरा ट्रक, 4 मरे

श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार तड़के हुए इस हादसे में एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, बारिश के बाद जम्मू के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। प्रशासन की तरफ से सड़क से मलबे को हटाने का काम जारी है।

गहरी खाई में गिरा ट्रक

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे रामबन जिले में शेरबीबी के पास राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

चारों शव बरामद

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाया है। सभी चार शवों को खाई से निकाला गया है। मृतकों की पहचान कुलगाम के ट्रक चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उनके भाई अल्ताफ गारू (36), अनंतनाग के इरफान अहमद (33) और उनके भाई शौकत अहमद (29) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में छह मवेशियों ले जाया जा रहा था। हादसे में उनकी भी मौत हो गई है।

छह मवेशियों की भी मौत

भूस्खलन की चपेट में जान गवांने वाले सभी मृतकों की पहचान हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में छह मवेशियों को जीविका के लिया जा रहा था, लेकिन वे सभी हादसे का शिकार हो गए और छह मवेशियों की मौत हो गई।

दोनों तरफ से रोका गया यातायात

हाईवे पर भूस्खलन होने के की वजह से दोनों तरफ से यातायात को रोका गया है। वहीं, शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के एसडीएच बनिहाल में भेज दिया गया है। रामबन उपायुक्त ने बताया कि घटनास्थल पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जम्मू और कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, किश्तवाड़ी, पाथेर और बनिहाल में भूस्खलन होने से हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया है। वहीं, उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कहीं भी जाने से पहले ट्रैफिक पुलिस की सलाह अवश्य लें।

ज्ञातव्य है कि यह हाईवे कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। इसलिए जल्द ही यहां यातायात शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत