Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : घर से 300 मीटर दूर कुएं में मिला मां-बेटे का शव, घरेलू विवाद हो सकती हैं खुदखुशी की वजह

शनिवार को जयपुर के दूदू क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां घर से 300 मीटर दूर एक कुएं में मां और बेटे का शव बरामद हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 Mar 2021 1:31:03

जयपुर : घर से 300 मीटर दूर कुएं में मिला मां-बेटे का शव, घरेलू विवाद हो सकती हैं खुदखुशी की वजह

शनिवार को जयपुर के दूदू क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां घर से 300 मीटर दूर एक कुएं में मां और बेटे का शव बरामद हुआ। महिला एक दिन पहले बेटे को लेकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। महिला ने अपने 2 साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद राजकीय अस्पताल में मेडीकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। ससुराल वालों ने दूदू थाने में गुमशुदगी भी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। खुदकुशी की पीछे की वजह पुलिस घरेलू विवाद मान रही है।
दूदू थाना के एसएचओ पूरणमल यादव ने बताया कि रामपुरा भुरटिया गांव की 24 साल की मनीषा पत्नी जुगराम गुर्जर अपने बेटे दीक्षित के साथ शुक्रवार को घर से निकली थी। परिजनों ने महिला और बच्चे को आस-पास खूब ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। आज दोपहर में घर से करीब 300 मीटर दूर सांवली सड़क मार्ग स्थित एक कुएं से कुछ दूरी पर गांव के ही एक युवक को चप्पल मिली। शक होने पर उसने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी और सभी ने जब कुंए में नीचे उतरकर देखा दोनों की लाश पड़ी थी। एसएचओ यादव ने बताया कि आत्महत्या के पीछे प्रथम दृश्यता कारण गृह क्लेश सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका का ससुराल वालों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर उसने 11 मार्च यानी शिवरात्रि को अपने पीहर पक्ष में मोबाइल पर मैसेज भी किया था, जिसमें उसने ससुराल वालों से तंग आने की बात लिखी थी। उन्होंने बताया कि घटना वाले स्थल की FSL रिपोर्ट करवा ली है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने बताया कि पीहर पक्ष ने देर शाम तक कोई केस दर्ज नहीं करवाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका