न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता में भूकंप के झटके, दहशत में लोग; तीव्रता 5.1

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 8:19:09

कोलकाता में भूकंप के झटके, दहशत में लोग; तीव्रता 5.1

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, यह भूकंप 25 फरवरी को सुबह 6:10 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई में था।

अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है, क्योंकि भूकंप का केंद्र जमीन से काफी गहराई में था। विशेषज्ञों के अनुसार, सतह के करीब आने वाले उथले भूकंप अधिक नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि गहरे भूकंपों का प्रभाव अपेक्षाकृत कम होता है।

हाल के भूकंपों का सिलसिला

इससे पहले, 8 जनवरी को भी कोलकाता में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जब तिब्बत और नेपाल के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप आया था। उत्तर बंगाल में भी उस समय कंपन दर्ज किया गया था, लेकिन किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं थी।

इसी तरह, हाल ही में मणिपुर के उखरुल में आधी रात को 12:23 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार आ रहे भूकंपों के कारण लोगों में चिंता बढ़ रही है। हाल ही में राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

सोशल मीडिया पर भूकंप को लेकर प्रतिक्रियाएं

कोलकाता में आए भूकंप के झटकों पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। कई यूजर्स ने अपने अनुभव बताते हुए पोस्ट किए और भूकंप की तीव्रता व असर को लेकर चर्चा की।

एक यूजर ने लिखा,"भूकंप अलर्ट! सुबह 6:10 बजे गूगल से अलर्ट मिला कि कोलकाता में भूकंप आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका केंद्र उड़ीसा से 175 किमी दूर हो सकता है। क्या किसी और ने झटके महसूस किए? आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें!"

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "कोलकाता में भूकंप! 5.3 मैग्नीट्यूड। झटके महसूस होते ही नींद खुल गई, इसलिए तुरंत यह पोस्ट कर रहा हूं।"

सिस्मिक जोन-3 में आता है कोलकाता

कोलकाता को सिस्मिक जोन-3 में रखा गया है, जो इसे मध्यम स्तर के भूकंप जोखिम वाला क्षेत्र बनाता है। हालांकि, यह हिमालय, पूर्वोत्तर भारत या गुजरात जैसे उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों जितना संवेदनशील नहीं है, लेकिन समय-समय पर यहां हल्के झटके महसूस किए जाते हैं। आमतौर पर भूकंप का केंद्र कोलकाता के बजाय बंगाल की खाड़ी, नेपाल या पूर्वोत्तर भारत में स्थित होता है।

गाजियाबाद में रविवार को आया था भूकंप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 23 फरवरी को दोपहर 3:24 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे हल्के झटके महसूस किए गए।

दिल्ली में भी महसूस हुए थे झटके

इससे पहले, 17 फरवरी की सुबह दिल्ली में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए थे। सुबह 5:36 बजे आए इस भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के धौला कुआं में था। झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन 5 किलोमीटर की कम गहराई के कारण पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में इसका असर महसूस किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत