न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के इतिहास में पहली बार ट्रेन से असम भेजा गया प्याज, किसान रेल योजना के जरिए किराए में मिली 5 लाख की सब्सिडी

मंगलवार को अलवर के प्याज किसान व्यापारियों ने 220 टन लाल प्याज 1836 किलोमीटर दूर असम में सीधे ट्रेन से भेजे हैं। राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां होने वाली प्याज को ट्रेन से किसी दूसरे राज्य में भेजा गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 11:53:15

राजस्थान के इतिहास में पहली बार ट्रेन से असम भेजा गया प्याज, किसान रेल योजना के जरिए किराए में मिली 5 लाख की सब्सिडी

मंगलवार को अलवर के प्याज किसान व्यापारियों ने 220 टन लाल प्याज 1836 किलोमीटर दूर असम में सीधे ट्रेन से भेजे हैं। राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां होने वाली प्याज को ट्रेन से किसी दूसरे राज्य में भेजा गया है। पहली बार अलवर की प्याज रेल से असम भेजी गई है। पूरे प्रदेश में इससे पहले कभी भी प्याज को मालगाड़ी से ट्रांसपोर्ट नहीं किया गया। किसान रेल के जरिए किसानों की उपज को भेजने की उत्तर पश्चिम रेलवे ने यह शुरुआत की है। एक कोच में 10 टन प्याज भेजी है। इस तरह 22 कोच पहली मालगाड़ी में गए हैं। कुल 226 टन प्याज भेजी है। प्याज का राजस्थान से यह पहला रेक जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे यह प्याज असम में बाहेटा पहुंच जाएगा। वहां जो भाव खुलेगा। उसके अनुसार किसानों को दाम मिलेगा।

अलवर में थोक के भाव 20 रुपए किलो हैं। जबकि असम के बाहेटा में करीब 26 रुपए किलो से अधिक प्याज के भाव हैं। ये भाव घट-बढ़ सकते हैं। जितने भाव होंगे उसके अनुसार किसानों को नफा-नुकसान होगा। लेकिन व्यापारी पप्पू भाई प्रधान का कहना है कि यह किसान व व्यापारियों के लिए नया रास्ता खुला है। जिससे किसान को भी फायदा है। सरकार की योजना का भी लाभ मिलेगा। इसकी शुरूआत कुछ किसान व व्यापारियों ने की है। अलवर जिले में प्याज के सीजन में मंडी में एक दिन में 1 लाख कट्टे तक प्याज पहुंचती है। अभी व्यापारी मंडी से प्याज खरीदते थे। ज्यादातर बाइ रोड ट्रांसपोर्ट के जरिए दूर-दूर तक लेकर जाते हैं। पहली बार रेल से प्याज का ट्रांसपोर्ट हुआ है। जिससे भाड़ा भी कम हुआ है।

रेलवे के सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी ने बताया कि अलवर से असम के बाहेट 220 टन प्याज का पार्सल के तहत किराया करीब 10 लाख रुपए है। लेकिन किसान रेल योजना के जरिए 50 प्रतिशत सब्सिडी है। मतलब 5 लाख रुपए ही किराया लगेगा। यह योजना उन जगहों के लिए है। जहां किसानों की प्रमुख फसल पैदा होती है और उसे बाहर भेजना होता है। ऐसे उपज क्षेत्र चिह्नित है। प्याज में नागौर, जोधपुर, सीकर व अलवर स्टेशन हैं। यहां के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट