न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किरोड़ी का दावा: जयपुर में 100 निजी लॉकरों में 500 करोड़ का कालाधन और 50 किलो सोना

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजस्थान में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी बीच प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने सनसनीखेज दावा किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 11:29:39

किरोड़ी का दावा: जयपुर में 100 निजी लॉकरों में 500 करोड़ का कालाधन और 50 किलो सोना

जयपुर। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजस्थान में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी बीच प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने सनसनीखेज दावा किया है। मीणा ने कहा कि जयपुर में 100 निजी लॉकरों में 500 करोड़ रुपये का कालाधन और 50 किलोग्राम सोना रखा है। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में लॉकर खोलने की मांग की है।

मीणा ने दावा किया

किरोड़ी लाल मीणा से यह पूछने पर कि यह लॉकर किसके हैं, मीणा ने पहले तो यह बताने से इनकार कर दिया कि लॉकर किसके हैं, लेकिन बाद में कहा कि 50 लॉकर ऑपरेट हो रहे हैं और उनमें से 10 कुछ अधिकारियों के हैं। मीणा ने आरोप लगाया कि इन लॉकरों में पेपर लीक, आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) घोटाला, जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से की गई काली कमाई है।

सनसनीखेज दावा करने के बाद किरोड़ी मीणा जयपुर के गणपति प्लाजा स्थित एक निजी कंपनी के दफ्तर भी पहुंच गए। न्यूज 18 के अनुसार उन्होंने दावा किया कि लॉकर यहीं स्थित हैं। पुलिस, आयकर विभाग व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों से हस्तक्षेप कर लॉकर खोलने की मांग करने लगे। थोड़ी देर बाद पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस परिसर में लॉकर हैं, उसके मेन गेट को पुलिस ने सील कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि आयकर विभाग की एक टीम भी वहां पहुंची थी और बाद में प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी मामले की जांच करने के लिए वहां पहुंची।

कांग्रेस पर रहे हैं हमलावर

भाजपा नेता किरोड़ी मीणा पहले भी कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आरोप लगाया था कि पेपर लीक करने वाले बाबूलाल कटारा को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त करने में कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता स्पर्धा चौधरी शामिल थीं। कटारा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ कर चुका है।

मीणा ने कहा कि पेपर लीक मामले के पीछे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी दिनेश खोडनिया का हाथ था और उन्होंने कटारा को राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) सदस्य के रूप में नियुक्त करवाया था। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस से जुड़ी रहीं स्पर्धा चौधरी भी कटारा से जुड़ी हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट