Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ : बाइक पर आए बदमाशों ने घर के बाहर से किया युवती का अपहरण, दिया दुष्कर्म को अंजाम

बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला जिसमें बाइक पर आए चार बदमाशों ने पहले युवती का उसके घर के बाहर से अपहरण किया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 2:17:03

झालावाड़ : बाइक पर आए बदमाशों ने घर के बाहर से किया युवती का अपहरण, दिया दुष्कर्म को अंजाम

झालावाड़ के छबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला जिसमें बाइक पर आए चार बदमाशों ने पहले युवती का उसके घर के बाहर से अपहरण किया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता काे धमकाते हुए वहीं छाेड़कर भाग गए। पीड़िता किसी तरह यहां से अपने घर पहुंची। सीआई रामानंद यादव ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला अत्याचार निवारण सेल डीएसपी राकेश शर्मा को दी गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाएं जाएंगे। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानाें पर दबिश दे रही है।
मामला 10 मार्च का है, लेकिन पहले पीड़िता इसके बारे में परिजन काे बताने से कतराती रही। शुक्रवार काे परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी युवती ने छबड़ा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मार्च की रात करीब सवा 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर नीलकमल, योगेश, मिट्‌टू व भूरा वहां आए और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर गांव से कुछ दूर धरनावदा रोड पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपी योगेश व नीलकमल ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान मिट्‌टू व भूरा कुछ दूरी पर खड़े रहकर निगरानी कर रहे थे। इसके बाद चारों बदमाश पीड़िता को धमकाते हुए उसे मौके पर ही छोड़कर बाइक लेकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता खुद घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से वह अपने परिजन को घटना के बारे में बताने से कतराती रही। घटना के करीब 10 दिन बीतने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे तथा पीड़िता ने चारों आराेपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका