न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SMS में दलित इंजीनियर से मिलने पहुँचे खड़गे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

दलित महिला इंजीनियर 18 महीनों से अस्पताल में भर्ती है। कांग्रेस अध्यक्ष व सीएम ने इंजीनियर से मुलाकात कर दलित वर्ग को बड़ा संदेश दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 4:34:09

SMS में दलित इंजीनियर से मिलने पहुँचे खड़गे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

जयपुर। आज राजनीतिक स्तर पर दो बड़ी घटनाएँ राजस्थान में हुई। पहली भरतपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा, जिसमें उन्होंने जमकर कांग्रेस और गहलोत को कोसा और उन्हें दलितों का विरोधी बताते हुए भरतपुर संभाग की 7 विधानसभा सीटों को साधने का काम किया। पिछली बार भाजपा को भरतपुर की इन सातों सीटों पर जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। इसीलिए इस बार भाजपा ने दलितों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। वहीं दूसरी घटना जयपुर में हुई जहाँ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती दलित महिला इंजीनियर हर्षादिपति से मिलने पहुँचे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने इंजीनियर हर्षाधिपति वाल्मिकी से मुलाकात की, जिनकी पिछले साल एक कांग्रेस विधायक ने कथित तौर पर पिटाई की थी। यह आरोप धौलपुर में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और उनके समर्थकों पर लगे थे। मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने मलिंगा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब मलिंगा को भाजपा ने 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए धौलपुर में बाड़ी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। इंजीनियर से मुलाकात के बाद खड़गे ने कहा कि इस घटना के कारण कांग्रेस ने मलिंगा को टिकट नहीं दिया और वह भाजपा में शामिल हो गए और उसी दिन उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

दलित महिला इंजीनियर 18 महीनों से अस्पताल में भर्ती है। कांग्रेस अध्यक्ष व सीएम ने इंजीनियर से मुलाकात कर दलित वर्ग को बड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस लगातार दलितों के विकास की बात कर रही है। भरतपुर में पहले से ही चल रही दलित राजनीति को पीएम मोदी ने भी और आगे बढ़ाया है। उन्होंने डीग के रहने वाले आईएएस हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयुक्त बनाए जाने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयुक्त बनाया तो कांग्रेस खुश नहीं हुई क्योंकि कांग्रेस स्वभाव से ही दलित है।

बहरहाल भाजपा हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे को लेकर ध्रुवीकरण करने के साथ ही दलित वोटों पर भी फोकस कर रही है। कांग्रेस पहले से ही दलित वोटों को साधे हुए हैं। राजस्थान में इस वक्त दोनों ही राजनीतिक दलों के साथ आरएलपी ने भी दलितों के मुद्दे को उठाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट