न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: LDF सरकार पर भाजपा का हमला, खोया हुआ दशक, पिनाराई विजयन के रिकॉर्ड को बताया नाकाम

केरल में भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार को "खोया हुआ दशक" करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार कर्ज में डूब चुकी है और राज्य में कोई नया निवेश नहीं हो रहा। कांग्रेस ने भी एलडीएफ सरकार के जश्न का बहिष्कार किया, राज्य के वित्तीय संकट और कर्मचारी समस्याओं को उठाते हुए आरोप लगाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 7:38:22

केरल: LDF सरकार पर भाजपा का हमला, खोया हुआ दशक, पिनाराई विजयन के रिकॉर्ड को बताया नाकाम

तिरुवनंतपुरम। केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने एलडीएफ सरकार पर करारा हमला बोला है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर रविवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने राज्य की एलडीएफ सरकार को 'खोया हुआ दशक' करार दिया और विजयन के कार्यकाल को 'नाकाम और निराशाजनक' बताया।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि एलडीएफ के दस वर्षों के शासन को भविष्य में "खोए हुए दशक" के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पूरी तरह कर्ज में डूब चुकी है और केवल उधार के सहारे चल रही है। इसका नतीजा यह है कि सरकार के पास आशा कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने तक के पैसे नहीं हैं।

उन्होंने दावा किया, "राज्य में कोई नया निवेश नहीं हो रहा, न ही बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन है। आज केरल में जो भी विकास दिख रहा है, वह पूरी तरह मोदी सरकार की पहल पर आधारित है।"

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर यह आरोप भी लगाया कि वे राज्य की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए संघ परिवार और सांप्रदायिकता के काल्पनिक मुद्दों को उठाते रहते हैं, जबकि जनता अब उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना, उत्सव का बहिष्कार

उधर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने पहले ही एलडीएफ सरकार के जश्न का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। हालांकि उनके स्थानीय निकाय प्रतिनिधि केवल उन्हीं कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनसे उनका सीधा जुड़ाव है।

यूडीएफ ने सरकार पर "हर मोर्चे पर विफल" होने और राज्य को "कर्ज के जाल" में धकेलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि एलडीएफ सरकार को अपनी वर्षगांठ मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि दूसरी बार सत्ता में आने के बाद सरकार ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे कमजोर वर्गों की अनदेखी की और दूसरी ओर 15 करोड़ रुपये खर्च कर सिर्फ मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले होर्डिंग्स लगवाए, जबकि राज्य के मजदूरों और कर्मचारियों की बुनियादी जरूरतें अब भी अधूरी हैं।

विवादों के बीच शुरू हुआ जश्न

गौरतलब है कि पिनाराई विजयन सरकार आज से 23 मई तक एक महीने तक चलने वाले राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों के जरिए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जश्न मना रही है, लेकिन विपक्ष और आलोचकों के तीखे तेवरों के चलते यह उत्सव पहले दिन से ही विवादों में घिर गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत