न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल ने जयपुर में लांच किया आप का गारंटी कार्ड, 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी ( AAP) ने राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को जयपुर में टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान गारंटी कार्ड लॉन्च किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 4:41:57

केजरीवाल ने जयपुर में लांच किया आप का गारंटी कार्ड, 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

जयपुर। आम आदमी पार्टी ( AAP) ने राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को जयपुर में टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान गारंटी कार्ड लॉन्च किया। प्रताप नगर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में टाउन हॉल कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होना था। केजरीवाल और भगवंत मान दोपहर करीब 3.15 बजे पहुंचे।

AAP के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा- टाउन हॉल कार्यक्रम के जरिए अरविंद केजरीवाल राजस्थान की जनता से सीधे तौर पर सरोकार रखने वाली गारंटियां देंगे। आम आदमी के जीवन से जुड़ी शिक्षा, चिकित्सा, किसान, बिजली, पानी, भ्रष्टाचार से छुटकारा जैसे मुद्दे जनता की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इन्हीं पर गारंटियां दी जाएंगी। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर अब राजस्थान की जनता के बीच अरविंद केजरीवाल अपने विजन को रखेंगे। केजरीवाल जनता को ऐसी गारंटियां देंगे जो राजस्थान के लोगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने में अहम किरदार निभाएंगी।

गारंटी कार्ड चुनावी घोषणा पत्र की तरह

अरविंद केजरीवाल जिस गारंटी कार्ड को लॉन्च करने जा रहे हैं, वह जनता से चुनावी वादे होंगे। यह चुनावी घोषणा पत्र की तरह होगा। आप इससे पहले एमपी और छत्तीसगढ़ चुनावों में गारंटी कार्ड जारी कर चुकी है। केजरीवाल घोषणा पत्र के मामले में कांग्रेस और भाजपा से बढ़त लेना चाहते हैं।

राजस्थान में गहलोत बांट चुके हैं गारंटी कार्ड

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत कैंप लगाकर 10 बड़ी सरकारी योजनाओं के गारंटी कार्ड बांट चुके हैं। दो महीने तक गारंटी कार्ड बांटने का अभियान चलाया था। अब गहलोत सरकार 1 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन के लिए गारंटी कार्ड बांट रही है। इन महिलाओं को अगले फेज में फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई है।

राजस्थान को दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा- हम राजस्थान को दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे। अस्थायी कर्मचारियों को हम परमानेंट करेंगे। पंजाब में सत्ता में आए तो बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी थे। कहते थे कच्चे कर्मचारी हैं। हमने कहा कि अब तो कच्चे घरों का ही जमाना गया, नौकरी कैसे कच्ची। हम कर्मचारियों को परमानेंट कर रहे हैं। हम राजस्थान में कर्मचारियों को परमानेंट करेंगे।

जजों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा- हम जुमले वाले नहीं हैं। हम वही गारंटी देते हैं, जो पूरी कर सकते हैं। नीयत साफ हो तो सब पूरा हो जाता है। हमने पंजाब में फ्री बिजली करने का वादा किया था। हमसे पूछा कि फ्री बिजली कैसे दोगे। हमें पता था कि जो हम पर सवाल उठा रहे हैं पैसा तो वहीं से आना है। हमने भ्रष्टाचारियों को पकड़ना शुरू किया तो नोट गिनने की मशीनें मंगानी पड़ी। पैसा तो वहीं रुका था।

राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा- राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के सरकारी दफ्तरों में आम आदमी के जूते घिस जाते हैं, लेकिन उनका काम नहीं होता। अरविंद केजरीवाल ही हैं, जिन्होंने जो कहा वह कर दिखाया है। करप्शन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने ठोस काम किया। पंजाब सीएम भगवंत मान ने करप्शन के आरोप में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया।

AAP ने इस साल की शुरुआत से ही चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया था। करीब छह महीने पहले ही जयपुर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने रोड शो किया था। पार्टी ने सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों पर पार्टी का खास फोकस है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट