न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में है गर्भवती पत्नी! कश्मीरी मुस्लिम युवक तनवीर की सरकार से अपील – ‘मुझे आर्मी में भर्ती करें, मैं बॉर्डर पर लड़ने को तैयार हूं’

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से भारत लौटीं गर्भवती पत्नी को वापस लाने की अंजुम तनवीर ने लगाई गुहार। बोले- हमें आर्मी में भर्ती करें, हम बॉर्डर पर देश के लिए लड़ेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 May 2025 10:10:07

पाकिस्तान में है गर्भवती पत्नी! कश्मीरी मुस्लिम युवक तनवीर की सरकार से अपील – ‘मुझे आर्मी में भर्ती करें, मैं बॉर्डर पर लड़ने को तैयार हूं’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक गहरा गया है। इस स्थिति का असर आम नागरिकों पर भी पड़ रहा है। भारत सरकार ने हाल ही में उन पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है जो वीजा पर भारत में रह रहे थे। इसके चलते कई पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस लौट चुके हैं। इसी क्रम में राजौरी निवासी अंजुम तनवीर, जिन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की से शादी की है, अपनी पत्नी की वापसी को लेकर बेहद चिंतित हैं।

तनवीर ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी गर्भवती पत्नी को भारत वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा भारत के साथ खड़े हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद सेना में भर्ती होकर बॉर्डर पर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

‘‘मेरी पत्नी कानूनी वीजा पर रह रही थी, अब उसे वापस बुलाने दीजिए’’

एएनआई से बातचीत में अंजुम तनवीर ने बताया, ‘‘मेरी शादी साल 2020 में हुई थी और मेरी पत्नी भारत में वीजा के जरिए कानूनी रूप से रह रही थीं। हर साल हम वीजा के लिए आवेदन करते थे और वीजा समय पर बढ़ा भी दिया जाता था। लेकिन इस बार, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने इस प्रक्रिया को रोक दिया है। नतीजतन, मेरी पत्नी को पाकिस्तान लौटना पड़ा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम पहलगाम आतंकी हमले से बेहद दुखी हैं। हम भारत के साथ हैं, हमेशा से भारतीय सेना का समर्थन करते आए हैं। अगर सरकार हमें मौका दे तो हम सेना में भर्ती होकर सीमा पर जाकर लड़ सकते हैं।’’

गर्भवती पत्नी और बीमार बच्ची के लिए अंजुम तनवीर की भावुक अपील

तनवीर ने अपनी पत्नी की हालत और परिवार की परेशानियों को साझा करते हुए कहा, ‘‘मेरी पत्नी इस समय गर्भवती हैं और पाकिस्तान में हैं। मेरी बच्ची रो रही है, बीमार है और मैं बहुत परेशान हूं। सरकार का यह फैसला गलत है। जो लोग अवैध रूप से रह रहे थे, उनके लिए कार्रवाई ठीक है, लेकिन जो लोग वीजा के जरिए अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, उनके लिए यह बहुत तकलीफदेह है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार को पाकिस्तान से जंग लड़नी है तो हम भी साथ हैं, लेकिन हमें अपनी पत्नी को वापस लाने दिया जाए। हमारी किसी तरह की राजनीतिक मंशा नहीं है। हमने इस देश का नमक खाया है, हम कभी इस देश के खिलाफ नहीं हो सकते।’’

तनवीर ने चेताया, ‘‘अगर मेरी पत्नी या होने वाले बच्चे को कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।’’

पहलगाम आतंकी हमला – कारण बना तनाव का

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक हमले के बाद सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इन्हीं फैसलों के अंतर्गत पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जा रहे हैं और उन्हें भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इससे कई भारतीय नागरिक जो पाकिस्तानी मूल के वैध जीवनसाथी के साथ रह रहे थे, परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत