न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिक्षा में जातिगत भेदभाव रोकने की दिशा में बड़ा कदम, कर्नाटक सरकार जल्द ला सकती है रोहित वेमुला अधिनियम

कर्नाटक सरकार जल्द लागू कर सकती है 'रोहित वेमुला अधिनियम', जो उच्च शिक्षा संस्थानों में दलित, बहुजन और आदिवासी छात्रों को जातिगत भेदभाव से बचाने के लिए एक सशक्त कानून बनेगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस फैसले का ऐलान किया, जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और शिक्षाविदों ने इस कदम का स्वागत किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:42

शिक्षा में जातिगत भेदभाव रोकने की दिशा में बड़ा कदम, कर्नाटक सरकार जल्द ला सकती है रोहित वेमुला अधिनियम

बेंगलुरु। देश की संवैधानिक व्यवस्था भले ही समानता की गारंटी देती हो, लेकिन उच्च शिक्षा संस्थानों में दलित, बहुजन और आदिवासी समुदाय के छात्रों को आज भी व्यवस्थागत भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से इस भेदभाव को रोकने के लिए ‘रोहित वेमुला अधिनियम’ की मांग की जा रही थी, जिसे अब कर्नाटक सरकार जल्द लागू कर सकती है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एलान

18 अप्रैल को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस दिशा में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि किसी भी छात्र को जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं झेलना पड़े। रोहित वेमुला अधिनियम, छात्रों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने के लिए लागू किया जाएगा, जिससे किसी और रोहित, पायल या निर्मला को अपनी जान न गंवानी पड़े।"

राहुल गांधी ने भी जताई चिंता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा, "यह बेहद शर्मनाक है कि आज भी लाखों दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को हमारे शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। इसके खिलाफ एक सशक्त कानून की सख्त जरूरत है।"

शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों का समर्थन

बेंगलुरु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. आशना सिंह ने इस कदम को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा, "मौजूदा नियमों में कमी नहीं है, लेकिन उनका क्रियान्वयन बेहद कमजोर रहा है। रोहित वेमुला एक्ट से जवाबदेही तय होगी और संस्थागत रवैये में बदलाव आएगा।"

वहीं, पीपुल्स मूवमेंट फॉर चेंज से जुड़ी वकील मैत्रेयी कृष्णन ने कहा, "इस अधिनियम के तहत निगरानी समितियों में दलित छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि न्याय का स्वरूप न केवल कागज़ों में बल्कि जमीनी स्तर पर दिखे।"

आंकड़े हैं चिंताजनक

2014 से 2021 के बीच आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 122 छात्रों ने आत्महत्या की, जिनमें से 68 एससी, एसटी या ओबीसी समुदाय से थे। वहीं, 2018 से 2023 तक 13,000 से अधिक दलित छात्रों ने विभिन्न कारणों से केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ड्रॉपआउट किया।

क्या है रोहित वेमुला अधिनियम?

यह कानून विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और अन्य वंचित समुदायों के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में भेदभाव और उत्पीड़न से बचाने के लिए प्रस्तावित है। इसका नाम हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की स्मृति में रखा गया, जिन्होंने 2016 में कथित संस्थागत भेदभाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती