न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: चामराजनगर जिले में एक दिन में 23 कोरोना मरीजों की मौत, ऑक्सिजन की कमी बनी कारण

कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में 24 घंटे के भीतर 24 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 23 कोरोना संक्रमित और एक दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीज शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 May 2021 12:44:49

कर्नाटक: चामराजनगर जिले में एक दिन में 23 कोरोना मरीजों की मौत, ऑक्सिजन की कमी बनी कारण

कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में 24 घंटे के भीतर 24 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 23 कोरोना संक्रमित और एक दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीज शामिल हैं। कहा जा रहा है कि जिन मरीजों का कोरोना से इलाज चल रहा था वो सारे वेंटिलेटर पर थे। ये दूसरा मौका है जब कर्नाटक में ऑक्सिजन की कमी (Oxygen Crisis) से मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को भी राज्य 12 मरीजों की जान गई थी। लेकिन, जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की कमी से इनकार किया है।

चामराजनगर के डिप्टी कमिश्नर एमआर रवि ने द हिंदू से बातचीत में कहा- जिन मरीजों की मौत हुई है, वे सभी वेंटिलेटर पर थे। ये मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में जरूरी नहीं कि ऑक्सीजन की कमी से ये मौतें हुईं। हालांकि, सच ये है कि अब तो मैसूर में भी ऑक्सीजन जुटाना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सप्लायर्स अभी मैसूर की जरूरत की ऑक्सीजन ही नहीं पूरी कर पा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए लगातार चामराजनगर के लिए सप्लाई करना मुश्किल हो रहा है। एमआर रवि ने कहा कि वे खुद ऑक्सीजन की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और रविवार रात ही उन्होंने अस्पताल को 60 सिलेंडर मुहैया करवाए हैं।

बता दे, कर्नाटक में कालाबुर्गी के KBN अस्पताल में शनिवार को ऑक्सिजन की कमी के चलते 4 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बिजली कट जाने के चलते यादगीर के एक सरकारी अस्पताल में भी कोरोना के मरीज़ ने दम तोड़ दिया था।

एक दिन मिले 37,733 नए कोरोना मरीज

आपको बता दे, कर्नाटक में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। रविवार को राज्य में 37 हजार 733 नए कोरोना मरीज मिले। जबकि 217 मरीजों की मौत भी हुई। इस महामारी से कर्नाटक में 16,011 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,01,865 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4.21 लाख हो गई है। राज्य में रविवार को 21 हजार 149 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद संक्रमण से राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या 11.64 लाख हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती