न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक सांप्रदायिक झड़प: मांड्या में गणपति जुलूस पर पथराव, 52 गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, हाई अलर्ट जारी

कर्नाटक के मांड्या जिले में बुधवार (11 सितंबर) को दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जब नागमंगला कस्बे में गणपति प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर कथित तौर पर पथराव किया गया। घटना के बाद कुछ दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 12:42:12

कर्नाटक सांप्रदायिक झड़प: मांड्या में गणपति जुलूस पर पथराव, 52 गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, हाई अलर्ट जारी

मांड्या। कर्नाटक के मांड्या जिले में बुधवार (11 सितंबर) को दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जब नागमंगला कस्बे में गणपति प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर कथित तौर पर पथराव किया गया। घटना के बाद कुछ दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक भगवान गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। जब वे कस्बे में एक दरगाह के पास से गुजर रहे थे, तो कुछ उपद्रवियों ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद झड़पें हुईं। पुलिस ने इलाके में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं और हाई अलर्ट पर हैं।

मांड्या में आज (12 सितंबर) पुलिस ने कम से कम 52 लोगों को गिरफ़्तार किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के अनुसार, बुधवार को गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव के आरोपों के बाद भड़के दंगों के बाद कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला में गुरुवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, "गणेश जुलूस के दौरान किसी ने जुलूस पर पथराव किया। जवाब में इन लोगों ने भी वैसा ही किया। अब सब कुछ नियंत्रण में है। हमने दोनों पक्षों के करीब 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। चिंता की कोई बात नहीं है, अब वरिष्ठ अधिकारी वहां डेरा डाले हुए हैं। हमने अतिरिक्त बल भेजा है, आगे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन मैं ब्यौरा लूंगा। (जुलूस के लिए) सभी एहतियाती उपाय किए गए थे। ऐसा नहीं है कि इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया, बल्कि ऐसा हुआ है - हां, हम सभी जरूरी उपाय करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है और हालात को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती भी की गई है। मैंने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर जाने का निर्देश दिया है। साथ ही कुछ लोगों को मामूली रूप से चोट आई हैं और कितने लोग घायल हुए हैं, इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।"

भाजपा के आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "यह मामला गंभीर है, लेकिन, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हमने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की थी। सभी जरूरी कदम उठाए, ऐसा नहीं है कि इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। लेकिन, जो घटना हुई है, उसे लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन, मैंने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।"

घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

मांड्या के डिप्टी कमिश्नर डॉ. कुमार ने कहा, "घटना शाम को गणेश जुलूस के दौरान हुई। जब जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। यह बात हमारे संज्ञान में आई है। बाद में विरोध प्रदर्शन भी हुआ। आईजी, एसपी और मैंने घटनास्थल का दौरा किया है। हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। 2-3 दुकानों में आग लगा दी गई। एहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक धारा 144 सीआरपीसी लागू रहेगी। हम इसकी जांच कर रहे हैं। आग की वजह से बिजली गुल हो गई है। मैंने जीईएससीओएम (गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड) से बात की है।"

दक्षिण डिवीजन के आईजीपी एमबी बोरलिंगैया ने कहा, "मंड्या जिले के नागमंगला में उपद्रवियों के एक समूह द्वारा दुकानों में आग लगाने और दो पुलिस कर्मचारियों के घायल होने के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। झड़प में इस्तेमाल किए गए चाकू या अन्य हथियारों से संबंधित मुझे कोई जानकारी नहीं है। जांच चल रही है। हम उकसावे के कारणों की पुष्टि कर रहे हैं, हमारे अधिकारी ड्यूटी पर हैं। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और तलाशी चल रही है। प्रतिबंध आदेश जारी रहेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती