आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत एक व्यक्ति एक पद के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।
9 साल राष्ट्रीय महासचिव रहे विजयवर्गीय
मेर
बता दें कि कैलाश विजवयर्गीय 2014 में पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। जब अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब भी उन्होंने महासचिव के पद पर काम किया था। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने जगत प्रकाश नड्डा के भी दोनों कार्यकालों में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाली। कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल समेत कई राज्यों में पार्टी संगठन के लिए काम किया है। लेकिन पार्टी आलाकमान के निर्णय के बाद अब उनकी एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति में वापसी हुई है।













