न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान में 20 साल लंबे युद्ध का अंत, अमेरिकी सैनिकों ने आधी रात को छोड़ा काबुल एयरपोर्ट; जश्न में तालिबान ने की हवाई फायरिंग

बाइडन ने अफगानिस्तान से निकलने के लिए सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया। बाइडन ने कहा कि वह मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 8:53:08

अफगानिस्तान में 20 साल लंबे युद्ध का अंत, अमेरिकी सैनिकों ने आधी रात को छोड़ा काबुल एयरपोर्ट; जश्न में तालिबान ने की हवाई फायरिंग

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना 20 साल बाद पूरी तरह से वापस जा चुकी है। पिछली रात को 12 बजते और तारीख बदलकर 31 अगस्त 2021 हुई तो काबुल एयरपोर्ट से आखिरी अमेरिकी विमानों ने उड़ान भर ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने बताया कि ‘अफगानिस्तान में अमेरिका की 20 साल से जारी सैन्य मौजूदगी खत्म हो गई है।’

राष्ट्रपति बाइडन ने यह घोषणा अमेरिका के सभी सैनिकों वापस निकलने के कुछ घंटे बाद की। उन्होंने कहा- ‘अब अफगानिस्तान में हमारी 20 साल की सैन्य मौजूदगी खत्म हो गई है।’

बाइडन ने अफगानिस्तान से निकलने के लिए सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया। बाइडन ने कहा कि वह मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

बता दे, तालिबान के साथ हुए समझौते के तहत अमेरिका को 31 अगस्त से तक पूरी तरह अफगानिस्तान को छोड़ देना था। लेकिन अमेरिका चौबीस घंटे पहले ही अफगानिस्तान से निकल गया। जैसे ही अमेरिका के चार सैन्य परिवहन विमानों C-17 ने काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, तालिबान के लड़ाकों ने जश्न में फायरिंग शुरू कर दी। काबुल एयरपोर्ट के पास रहने वाले लोगों को लगा कि शायद एयरपोर्ट पर एक और हमला हो गया है लेकिन जल्द ही तालिबान की तरफ से जारी किए गए संदेश से स्पष्ट हो गया कि ये जश्न में की गई गोलीबारी है। तालिबान समर्थकों ने ट्विटर पर लिखा- 'और अमेरिका चला गया, युद्ध समाप्त हुआ।'

काबुल में तालिबान के प्रवक्ता अमानुल्ला वासिक ने ट्विटर पर बताया, 'काबुल के लोगों डरो मत, ये गोलियां हवा में दागी जा रही हैं। मुजाहिदीन आजादी का जश्न मना रहे हैं।'

बता दें तालिबान के नियंत्रण पाने के एक दिन पहले 14 अगस्त से अब तक 1,22,000 से अधिक लोगों को काबुल से बाहर निकाला गया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपनी राजनयिक उपस्थिति को निलंबित कर दिया है और कतर से राजनयिक काम करेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा- 'काबुल में अमेरिकी दूतावास खाली रहेगा। अफगानिस्तान में तैनात राजनयिक कतर से काम करेंगे।'

ब्लिंकन ने कहा, 'अफगानिस्तान के साथ अमेरिका के जुड़ाव का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इसमें हम अपनी कूटनीति के साथ नेतृत्व करेंगे।'

उन्होंने कहा कि करीब 100 से अधिक अमेरिकी अभी भी अफगानिस्तान में हैं जो यहां से निकलना चाहते थे। हम उनकी सही संख्या पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 6,000 से अधिक अमेरिकियों को निकाला गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!