न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: 5 और घायलों ने तोड़ा दम, 9 बच्चों समेत अब तक 23 लोगों की हुई मौत

राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में शादी समारोह में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस को 6 दिन पूरे हो चुके हैं। इस हादसे की वजह से अब तक 9 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 10:26:22

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: 5 और घायलों ने तोड़ा दम, 9 बच्चों समेत अब तक 23 लोगों की हुई मौत

राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में शादी समारोह में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस को 6 दिन पूरे हो चुके हैं। इस हादसे की वजह से अब तक 9 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिन लोगों ने दम तोड़ा वे 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए थे। इनमें एक ऐसी महिला शामिल है, जो 40 फीसदी झुलसी हुई थी। अभी करीब 30 लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। इनमें 11 सामान्य वार्ड में और 19 आईसीयू में भर्ती हैं।

बता दे, यह हादसा बीते 8 दिसंबर को हुआ था। उस समय पीड़ित परिवार के घर से बारात रवाना होने वाली ही थी कि वहां एक के बाद एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने लग गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। बाद में सभी घायलों को जोधपुर लाया गया।

हादसे में दूल्हे की मां के बाद पिता सगत सिंह की भी मौत हो गई। मंगलवार को दम तोड़ने वाले घायलों में दूल्हे के पिता सगत सिंह समेत, आईदान , दिलीप कुमार और सुगन कंवर शामिल है। 24 साल के दिलीप कुमार दूल्हे को तैयार करने के लिए आया था। हादसे के बाद वह लोगों को बचाने के लिए खिड़की तोड़ कमरे में घुसा और तीन लोगों को आग से बचाकर घर से बाहर निकला। इस दौरान वह 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट