न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Airtel और Vi के बाद Jio ने भी बढ़ाए रीचार्ज प्लान के दाम, जानें अब किसका प्लान है सस्ता और बेस्ट

Airtel और Vi (वोडाफोन-आइडिया) के बाद जियो ने भी अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी अब अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में 21% का इजाफा कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 2:52:05

Airtel और Vi के बाद Jio ने भी बढ़ाए रीचार्ज प्लान के दाम, जानें अब किसका प्लान है सस्ता और बेस्ट

Airtel और Vi (Vodafone Idea) के बाद जियो ने भी अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी अब अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में 21% का इजाफा कर दिया है जिसके बाद जियो का सबसे सस्ता प्लान अब 91 रुपये का हो गया है जिसकी कीमत पहले 75 रुपये थी। इसके अलावा 129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए, 1,299 वाला प्लान 1,559 रुपए और 2,399 वाला प्लान अब 2,879 रुपए में मिलेगा। डेटा टॉप-अप की कीमत भी बढ़ाई गई है। अब 6 GB डेटा के लिए 51 के बजाय 61, 12 GB के लिए 101 के बजाय 121 रुपए और 50 GB के लिए 251 रुपए के बजाय 301 खर्च करने होंगे।

अभी भी Jio सबसे सस्ता

Jio Vs Airtel Vs vi: 28 दिन वाले प्लान

Jio के प्लान


- Jio का 129 रुपये वाला प्लान 1 दिसंबर से 155 रुपये का हो जाएगा। इसमें कुल 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे।
- Jio के 199 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 239 रुपये हो गई है। इसमें रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा है।
- Jio के 249 रुपये वाले प्लान के लिए अब 299 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में रोज 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे।

Vodafone Idea ( Vi ) के प्लान

- Vi का 149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 GB डाटा, कुल 300 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
- Vi ने 219 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 269 रुपये कर दी है। इसमें हर रोज 100 SMS के साथ रोज 1 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस रेंज वाले एयरटेल के प्लान की कीमत 265 रुपये है।
- Vi के जिस प्लान की कीमत पहले 249 रुपये थी उसकी कीमत अब 299 रुपये हो गई है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS और रोज 1.5 GB डाटा मिलेगा।
- Vi के ग्राहकों को अब 299 रुपये की जगह 359 रुपये चुकाने होंगे। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2 GB डाटा और 100 SMS रोज मिलेंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

Airtel के प्लान

- Airtel का 149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 GB डाटा, रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
- एयरटेल ने 219 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 265 रुपये कर दी है। इसमें हर रोज 100 SMS के साथ रोज 1 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
- जिस प्लान की कीमत पहले 249 रुपये थी उसकी कीमत अब 299 रुपये हो गई है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS और रोज 1.5 GB डाटा मिलेगा।
- 298 रुपये की जगह अब आपको 359 रुपये चुकाने होंगे। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2 GB डाटा और 100 SMS रोज मिलेंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

Jio Vs Airtel Vs vi: 56 दिन वाले प्लान

Jio के प्लान

- Jio का 399 रुपये वाला 56 दिनों का प्लान 1 दिसंबर से 479 रुपये का हो जाएगा। इसमें रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे।
- Jio के 444 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 533 रुपये हो गई है। इसमें रोज 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा है।

Airtel के प्लान

- 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला 399 रुपये का प्लान अब 479 रुपये का हो गया है। इसमें हर रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे।
- इस इजाफे के बाद 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला 449 रुपये वाला प्लान अब 549 रुपये का हो गया है। इसमें हर रोज 2 GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा है।

Vodafone Idea के प्लान

- 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला वोडाफोन आइडिया का 399 रुपये का प्लान अब 479 रुपये का हो गया है। इसमें ग्राहकों को हर रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे।
- इस इजाफे के बाद 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला 449 रुपये वाला प्लान अब 539 रुपये का हो गया है। इसमें हर रोज 2 GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा है। एयरटेल के 449 रुपये वाले प्लान की कीमत 549 रुपये हो गई है।

Jio Vs Airtel Vs vi: 84 दिन वाले प्लान

Jio के प्लान

- Jio का 329 रुपये का 84 दिनों वाला प्लान अब 395 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 मैसेज मिलेंगे।
- 555 रुपये का प्लान अब 666 रुपये का हो गया है। इसमें 84 दिनों तक रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।
- Jio का 599 रुपये वाला 84 दिनों का प्लान अब 719 रुपये का हो गया है। इसमें रोज 2 GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

Airtel के प्लान

- 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान अब 455 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 जीबी डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
- 598 रुपये वाला प्लान अब 719 रुपये का हो गया है। इसमें रोज 1.5 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।
- 698 रुपये वाला प्लान अब 839 रुपये का हो गया है। इसमें रोज 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

Vodafone Idea के प्लान

- 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान अब 459 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 जीबी डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
- Vi का 599 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब 719 रुपये का हो गया है। इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ इसमें रोज 1.5 GB डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।
- Vi का 699 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब 839 रुपये का हो गया है। इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ इसमें रोज 2 GB डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।

टैरिफ प्लान महंगे करने पर टेलीकॉम मामलों के एक्सपर्ट और कॉमफर्स्ट के डायरेक्टर, महेश उप्पल ने कहा, 'भारत में टेलीकॉम कंपनियों के सामने दो परेशानी हैं। पहली कंपनियां का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) दुनियाभर में सबसे कम हमारे यहां है। कंपनियां चाहती हैं कि किसी तरह से ARPU में बढ़ोतरी हो। अब इसे बढ़ाने वाली कंपनी के सामने ये चैलेंज है कि यदि कॉम्पिटिटर ने दाम नहीं बढ़ाए, तो उसके बिजनेस पर असर पड़ेगा। दूसरी परेशानी है कि देश के लोगों के लिए दाम काफी मायने रखते हैं। कई ग्राहक टेलीकॉम का खर्च एक लेवल तक ही रखना चाहते हैं। कंपनियों के लिए अच्छी बात ये है कि अब मार्केट में कॉम्पिटिशन कम है और कंपनियां डेटा रेवेन्यू पर फोकस कर सकती हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल