न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड के धनबाद में भीषण हादसा, नदी में जा गिरी बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

झारखंड के धनबाद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। धनबाद के नेशनल हाईवे (NH-2) नई दिल्ली-कोलकाता रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार GT रोड कालाडीह मोड़ पर बने पुल के डिवाइडर से टकराकर 100 फीट दूर जा गिरी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 12:00:52

झारखंड के धनबाद में भीषण हादसा, नदी में जा गिरी बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

झारखंड के धनबाद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। धनबाद के नेशनल हाईवे (NH-2) नई दिल्ली-कोलकाता रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार GT रोड कालाडीह मोड़ पर बने पुल के डिवाइडर से टकराकर 100 फीट दूर जा गिरी। कार सवार सभी 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जान गंवाने वालों में 1 बच्चा, 2 महिला समेत कुल 5 लोग शामिल हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में दो की पहचान वसीम अकरम एवं शकील के रूप में हुई है। सभी रामगढ़ के मांडू के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

jharkhand,dhanbad,road accident

लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। कार जैसे ही पुल के पास पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार तेज होने के कारण कार नदी के दूसरे किनारे करीब 100 फीट दूर जा गिरी। कार सवार वसीम अकरम एवं शकील की पहचान उनके पास से मिले पहचान पत्र के जरिए की गई। कार सवार दोनों महिला और बच्ची से इनका क्या संबंध है, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार और शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमसीएच ( पीएमसीएच) धनबाद भेज दिया। धनबाद SSP संजीव कुमार ने बताया, 'कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। यह सभी रामगढ़ के मांडू के रहने वाले थे। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं। पीड़ित परिवार के लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत